होम / Dc vs mi Live: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, जीत का खाता खोलने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स

Dc vs mi Live: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, जीत का खाता खोलने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स

• LAST UPDATED : April 11, 2023

Dc vs mi Live: IPL 2023 के 16 वें का मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के साथ हो रहा है। पांच बार की IPL विजेता मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना का फैसला लिया है। वहीं दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले पर सभी की नजरें है। क्योंकि इस सीजन में दोनों ही टीम के स्थिति अच्छी नहीं है। दिल्ली अपनी हार की हैट्रिक लगा चुकी है। उधर, मुंबई का भी खासा अच्छा अभी तक प्रदर्शन नहीं रहा है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और सुर्य कुमार का बल्ला शांत है। वहीं गेंदबाजों का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं चल रहा।

दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन
वहीं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम में इस मैच में 2 बड़े बदलाव किए हैं। मुंबई ने तेज गेंदबाज राइली मेरिडिथ को मौका मिला है, वहीं ट्रिस्टन स्टब्स को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। दूसरे बदलाव की बात करे तो टिम डेविड की जगह नेहाल वढेरा को टीम में जगह दी गई है। दूसरी तरफ दिल्ली की टीम में भी 2 बदलाव हुए हैं। दिल्ली की ओर से यश ढुल को आईपीएल में डेब्यू का मौका मिला है। वहीं खलील अहमद को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है। वहीं रिली रूसो की जगह मुस्तिफिजुर रहमान को मौका दिया गया है।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, इशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरनडॉर्फ, अरशद खान, पीयूष चावला, राइली मेरेडिथ।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, मुस्तिफिजुर रहमान।

ये भी पढ़े- IPL 2023: दिल्ली और मुंबई के बीच मुकाबला आज, जानें मैच से पहले दोनों टीमें को संभावित प्लेइंग -11

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox