होम / MI vs RCB: मुंबई इंडियंस ने बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस, विराट कोहली के विरुध गेंदबाजी करने उतरेंगी रोहित शर्मा की सेना

MI vs RCB: मुंबई इंडियंस ने बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस, विराट कोहली के विरुध गेंदबाजी करने उतरेंगी रोहित शर्मा की सेना

• LAST UPDATED : May 9, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) MI vs RCB: आईपीएल के 16वें सीजन का 54 वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और रॉयस चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। एक तरफ मुंबई और बैंगलोर के बीच इस मुकाबले में तालिका के तीसरे नंबर पर आने की जंग होगी। वहीं के कप्तान रोहित शर्मा और बैंगलोर के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के बीच इस मुकाबले में लोगों को हेड टू हेड टक्कर देखने को मिलेगी।

क्या कहते है आकड़ें

मंबई और बैंगलोर के बीच इस सीजन में ये दूसरी भीड़त है। इससे पहले बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम के दोनों टीम आमने सामने थी। इस मुकाबले में बैंगलोर में लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकटों से जीत दर्ज की थी। वहीं आईपीएल के अब तक से सीजनों में दोनों टीमों के बीच 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें 14 में मुंबई विजय हुए वहीं 17 मुकाबले बैंगलोर ने अपने नाम किए है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच मंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीम 8 बार भीड़ी हैं, जिनमें मंबई 5 बार बैगलोर से जीती है। हालांकि पीछला मुकाबला भले ही बैंगलोर के होम ग्रउंड में होने के चलते बैंगलोर मुंबई मुकाबला जीत गया था, लेकिन वानखेडे स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में मुंबई आकड़ों के अनुसार जीत दर्ज कर सकती है।

टीमों की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वनिंदू हसरंगा, हर्षल पटेल, विजयकुमार व्यशाक, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।
सबस्टीट्यूट्स: केदार जाधव, माइकल ब्रेसवेल, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, शाहबाज अहमद।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर),सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, नेहल वधेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडोर्फ।
सबस्टीट्यूट्स: रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, विष्णु विनोद, संदीप वॉरियर, राघव गोयल।

 

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox