Monday, May 20, 2024
HomeSportsIce hockey: भारतीय महिला आईस हॉकी टीम में खेलने पर स्पीति की...

Ice hockey: भारतीय महिला आईस हॉकी टीम में खेलने पर स्पीति की दो खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), Ice hockey, लाहौल-स्पीति: आइस हॉकी (Ice hockey) महिला एशिया और ओसिनिया चैपिंयनशिप वर्ग में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली स्पीति की दो खिलाड़ियों को अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने सम्मानित किया। थाईलैंड में आयोजित आइस हॉकी (Ice hockey) महिला एशिया और ओसिनिया चैपिंयनशिप में स्पीति की रहने वाली तेंजिन सालडोन और किन्नौर जिला के षलखर गांव की रहने रिंगजिन डोल्मा भारतीय आईस हॉकी की टीम से खेली है। 30 अप्रैल से लेकर 7 मई 2023 तक ये चैंपियनशिप चली। इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने चौथा स्थान हासिल किया है।

अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने दोनों खिलाड़ियों को आषी पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्पीति क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि पहली बार यहां के खिलाड़ी आईस हॉकी (Ice hockey) में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे है। हिमाचल प्रदेश में आईस हॉकी (Ice hockey) को लेकर बच्चों में काफी उत्साह है। ऐसे में इस तरह इन दोनों खिलाड़ियों की सफलता बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी।

प्रदेश सरकार खेलों के लिए विकसित कर रही है आधारभूत ढांचा

उपायुक्त ने कहा कि हमें उम्मीद है कि भविष्य में खिलाड़ी स्पीति से निकलकर भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगे और मेडल जीत कर लाएंगे। स्थानीय प्रशासन और प्रदेश सरकार स्पीति में विंटर खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए आधारभूत ढांचा विकसित कर रही है। लोसर सगनम में भी आईस हॉकी (Ice hockey) का रिंक तैयार किया जा रहा है।

तेंजिन ने जताया स्थानीय प्रशासन का आभार

आइस हॉकी (Ice hockey) में भारतीय टीम का हिस्सा रही तेंजिन सेलडॉन ने कहा कि मेरा पहली बार चयन हुआ था। मैंने कभी सोचा नहीं था कि कभी भारतीय टीम का हिस्सा बनूंगी। मैं स्पीति आइस हॉकी एसोसियेशन, स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त करती हूं जो कि पिछले तीन सालों से यहां पर आईस हॉकी का प्रशिक्षण बच्चों को दे रहे हैं।

रिंगजिन ने कोच का जताया आभार

खिलाड़ी रिंगजिन डोल्मा ने कहा कि हमारे कोच अमित बेलवाल ने हमारा मार्गदर्शन किया है। उन्होंनें आईस हॉकी (Ice hockey) की ए, बी, सी पूरे स्पीति के बच्चों को सिखाई है। आज हम जो भी है उनकी मेहनत और परिजनों के आशीर्वाद से हैं। हम अगले साल अवश्य मेडल जीतकर लाएंगे। इस मौके पर आईस हॉकी (Ice hockey) एसोशिएशन के उपाध्यक्ष छेरिंग साक्या, महासचिव कुंगा तंडुप, संगठन सचिव स्कालजंग दोरजे, कोषाध्यक्ष डा विकास रोपा, स्टोर इंचार्ज सोनम टाक्पा और कार्यकारी सदस्य डा तेंजिन नोरबू मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े- Pratibha singh: प्रतिभा सिंह ने कहा- स्वर्गीय राजीव गांधी को नहीं…

SHARE
Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular