होम / 18th Lok Sabha Session: लोकसभा में अनुराग ठाकुर का दमदार भाषण

18th Lok Sabha Session: लोकसभा में अनुराग ठाकुर का दमदार भाषण

• LAST UPDATED : July 1, 2024

India News HP ( इंडिया न्यूज ), 18th Lok Sabha Session: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उपलब्धियों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने इमरजेंसी के विरोध से लेकर वर्तमान सरकार की नीतियों तक, कई मुद्दों पर अपने विचार रखे।

इमरजेंसी के दौरान BJP नेताओं का योगदान

अनुराग ठाकुर ने इमरजेंसी के दौरान BJP नेताओं के योगदान को याद किया और मीसा कानून के दुरुपयोग की निंदा की। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की एक कविता का उल्लेख भी किया ।

अनुराग ठाकुर ने EVM की छेड़छाड़ के आरोप पर भी सवाल उठाया

EVM पर छेड़छाड़ के आरोपों को उन्होंने खारिज किया और विपक्ष से इस मुद्दे पर सवाल किया, उन्होंने कहा ‘EVM में कोई घोटाला था की नहीं’ । जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने को लोकतंत्र की जीत बताया।

ठाकुर ने सरकार की आर्थिक और सैन्य नीतियों की सराहना की। उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों का जिक्र किया, जिसमें रक्षा उत्पादन और आधुनिकीकरण शामिल हैं।

न्याय व्यवस्था में सुधार

मंत्री ने CAA, AFSPA में संशोधन, और न्याय व्यवस्था में सुधार जैसे कदमों का उल्लेख किया। उन्होंने भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका पर प्रकाश डाला, जिसमें संकट के समय अन्य देशों की मदद करना शामिल है। किस तरह से Covid के दौरान दूसरे देश और भारत वासियों की मदद पर भी बात की।

इन क्षेत्रों पर भी उपलब्धियां

किसान कल्याण, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और खेल के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों का भी ठाकुर ने बखान किया।

NDA सरकार कर रही है विकास

आखिर में अनुराग ठाकुर ने NDA सरकार की नीतियों को देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया और भारत के उज्ज्वल भविष्य पर आशा व्यक्त की।

Also Read:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox