Thursday, December 7, 2023
Homeटॉप न्यूज़Bilaspur: डाकघर में चोरी लगभग तीन लाख पर हाथ साफ

Bilaspur: डाकघर में चोरी लगभग तीन लाख पर हाथ साफ

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Bilaspur: बीते रात श्री नयना देवी के डाकघर में चोरों ने सेंध लगाई तथा डाक घर से लगभग तीन लाख रूपए चोरी कर फरार हो गए। इस का पता तब चला जब सुबह डाकघर के कर्मचारी डाक घर में आए।

डाक घर के कर्मचारीयों ने तुरंत इसकी जानकारी पोस्ट मास्टर रछपाल को दी। उन्होंने पुलिस को इसके बारे में सूचित किया। पुलिस प्रभारी दिलीप सिंह अपने दलबल के साथ आए तथा घटनास्थल पर डाकघर के प्रभारी एवम कर्मचारीयों के सामने शटर खुलवाया। फिर देखा कि केश रखने के लिए एक सन्दूक चेस्टर था। जिसके दोनों ताले टूटे हुए थे तथा चेस्टर से रूपए गायब थे

डाकघर प्रभारी रछपाल ने बताया कि इसमें लगभग तीन लाख रूपए चोर ले गए हैं उन्होंने इसकी सूचना मुख्य कार्यालय बिलासपुर तथा हमीरपुर में दे दी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Also Read :

RELATED ARTICLES

Most Popular