Chandigarh Mayor Election
India News (इंडिया न्यूज़), Chandigarh Mayor Election: मंगलवार को CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने चंडीगढ़ मेयर चुनावों में हुई गड़बड़ी के मामले के बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजयी घोषित कर दिया है। जिसके बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान सामने आया है। केजरीवाल ने कहा कि मेयर चुनाव की जीत उन्होंने छिनी है। AAP सुप्रीमों ने कहा की BJP उनकी 8 सीट चुरा ले गई थी।
अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने लोकतंत्र को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया। सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोटों की दोबारा गिनती का आदेश दिया है और फैसला सुनाया है कि रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अमान्य किए गए आठ मतपत्र वैध थे। जिसके बाद CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने AAP के उम्मीदवार को मेयर घोषित कर दिया।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में पूरे देश ने देखा कि किस तरह से BJP ने चुनाव चोरी किया। चुनाव में कुल 36 वोट थे जिनमें से 8 वोट BJP चोरी कर लिए। भाजपा ने 25 परसेंट वोट चुरा लिए थे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक तरीके से हमने ये चुनाव से BJP से छिना है।
इसी बीच केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ चुनाव की जीत INDIA गठबंधन की बड़ी जीत है। ये जीत बहुत मायने रखती है। इस जीत से ये साबित होता है कि BJP को हराया जा सकता है। बीजेपी को सच्चाई और एकता के साथ जीता जा सकता है। इसके साथ ही AAP सुप्रीमों ने INDIA गठबंधन के लोगों को भी बधाई दी। मेयर चुनाव में जीत को अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ के लोगों की भी जीत कहा।
ये भी पढ़ें-Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ का मेयर होगा AAP का उम्मीदवार, SC…
ये भी पढे़ं-Farmers Protest: हाई कोर्ट ने प्रदर्शनकारी किसानों की लगाई फटकार, हाईवे…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…