होम / Eco Tourism: हिमाचल में इको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, 11 जगहें की गई फाइनल!

Eco Tourism: हिमाचल में इको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, 11 जगहें की गई फाइनल!

• LAST UPDATED : October 17, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Eco Tourism: सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि हिमाचल सरकार राज्य में ईको टूरिज्म को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित कर रही है। जिसके लिए जरूरीअधोसंरचना विकसित की जा रही है। सीएम सुक्खू द्वारा यह बात हिमाचल प्रदेश की ईको टूरिज्म सोसाइटी की बैठक को अध्यक्ष करते हुए कही गई है। मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण वन क्षेत्रों में 11 ईको पर्यटन स्थल चिन्हित किए हैं। इनमें पालमपुर वन मंडल में स्वार, न्यूगल पार्क, सौरभ वन विहार, बीड़ बिलिंग, पार्वती वन मंडल में कसोल, खीर गंगा व सुमारूपा, सिराज में सोझा, कोटगढ़ में नारकंडा तथा शिमला वन मंडल के चलते शोघी कैंपिंग स्थल एवं पोटर हिल कैंपिंग स्थल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ईको पर्यटन स्थल एक हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होगा। आउटसोर्सिंग के माध्यम से विकसित तथा संचालित किए जाने वाले इन स्थलों के लिए आरक्षित मूल्य निर्धारित हो चुका है।

सुक्खू ने बताया कि प्रकृति द्वारा हिमाचल को अलौकिक सौंदर्य से नवाजा गया और राज्य की हसीन वादियां देश-विदेश से पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। उन्होंने कहा कि ईको पर्यटन को प्रोत्साहित करने से राज्य में पर्यटकों की आमद बढ़ेगी और राजस्व में भी इजाफा होगा। साथ ही प्रदेश में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में अन्य स्थानों पर भी ईको पर्यटन स्थल चिन्हित कर उन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। बैठक में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार व संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन राजीव कुमार, सचिव वन अमनदीप गर्ग व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढे़- Chamba News: नवरात्र में घर की खुदाई के दौरान मिली प्राचीन…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox