होम / Haryana News: ट्रेन से पानीपत पहुंचे CM मनोहर, 8 फरवरी को करेंगे रामलला के दर्शन

Haryana News: ट्रेन से पानीपत पहुंचे CM मनोहर, 8 फरवरी को करेंगे रामलला के दर्शन

• LAST UPDATED : January 23, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ) Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ से जनशताब्दी एक्स्प्रेस के द्वारा पानीपत पहुंचे। जहां उनका स्वागत भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान सीएम ने बताया कि वह आठ फरवरी को अयोध्या जाएंगे। वहां उनके साथ पानीपत के और प्रदेश के कार्यकर्ता भी होंगे। ये जानकारी दे कर वो सड़क के रास्ते रोहतक के लिए रवाना हो गए।

8 फरवरी को जाएंगे अयोध्या सीएम

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 फरवरी को वो रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। इस दौरान उनके साथ पानीपत और प्रदेश के कार्यकर्ता भी साथ होंगे। बता दें कि यह जानकारी सीएम के तरफ से रोहतक जाते समय दी गई है। बता दें कि सीएम चंडीगढ़ से पानीपत जनशताब्दी एक्सप्रेस के द्वारा 10:44 में पहुंचे थे। जहां उनका स्वागत एसपी अजीत सिंह शेखावत, डीसी वीरेंद्र दहिया और भाजपा के जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने किया।

रामलला के विराजमान होने से भारत में खुशी लहर

सीएम मनोहर लाल ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर अपनी बात रखते हुए कहा कि रामलला के विराजमान होने से पूरे भारत में खुशी की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र के नेतृत्व में यह शुभ कार्य आसान हुआ है। बता दें कि मुख्यमंत्री रोहतक में राज्य स्तरीय मीटिंग में शामिल होने गए हैं। उससे पहले उन्होंने रेलवे ऑफिसर गेस्ट हाउस में चाय-नाश्ता कर करीब 20 मिनट तक विशेषज्ञों और अन्य विधायकों के साथ चर्चा की। फिर मुख्यमंत्री रोहतक के लिए रवाना हो गए।

Also Read: Ram Mandir: प्राण-प्रतिष्ठा को बनाएं खास, इन आसान रंगोलियों से सजाएं अपना आंगन

Also Read: Train to Ayodhya: CM खट्टर का बड़ा ऐलान, फरवरी से शुरू होंगी अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेनें

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox