होम / Haryana Politics: AAP ने लिया बदलाव जनसभा स्थल की तैयारियों का जायजा, सरकार पर लगाए कई आरोप

Haryana Politics: AAP ने लिया बदलाव जनसभा स्थल की तैयारियों का जायजा, सरकार पर लगाए कई आरोप

• LAST UPDATED : January 27, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ) Haryana Politics: आप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ने शनिवार को जींद में आयोजित बदलाव जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की बदलाव जनसभा ऐतिहासिक होने वाली है। इस बदलाव रैली को आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि जींद हरियाणा का दिल है, दिल में उतर जाएंगे तो पूरे हरियाणा में छा जाएंगे। इसलिए इसी बदलाव जनसभा के जरिए, जींद की धरती से आप को हरियाणा में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेगी। इस बदलाव में पूरे हरियाणा से आप पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं समेत हरियाणा के 7000 गांवों से, एक हजार से ज्यादा वार्ड से लोग पहुंचकर बदलाव का संकल्प लेंगे।

जींद में एक लाख से ज्यादा युवा बेरोजगार

उन्होंने आगे कहा कि राजनीतिक रूप से जींद हरियाणा का सबसे ज्यादा एक्टिव क्षेत्र है। यहां एक लाख से ज्यादा युवा बेरोजगार हैं। जींद के लोगों ने हमेशा सबको सत्ता तक पहुंचाने का काम किया है। लेकिन फिर भी जींद पिछड़ा हुआ है। अनुराग ढाडा ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर और गांधीजी कहते थे कि अगर बदलाव की शुरुआत करनी है तो सबसे पिछड़े व्यक्ति से शुरू करनी चाहिए। आप पार्टी जींद से हरियाणा के बदलाव की शुरुआत करना चाहती है। इसलिए हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल दिल्ली और पंजाब के बाद हरियाणा में बदलाव की शुरुआत करने की ओर जा रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल देश के प्रधानमंत्री बनने की तरफ अग्रसर

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल देश के प्रधानमंत्री बनने की तरफ अग्रसर हैं, लेकिन बीजेपी ऐसा होने नही देना चाहती है। सीबीआई और ईडी  का डर दिखा कर उन्हें और आप को तोड़ना चाहती है। लेकिन हरियाणा की जनता अपने बेटे अरविंद केजरीवाल के साथ हमेशा खड़ी है। बीजेपी नहीं चाहती कि सामान्य परिवार से निकला हरियाणा का कोई व्यक्ति इतने बड़े पद तक पहुंचे सके। इसलिए भाजपा सरकार अरविंद केजरीवाल के बढ़ते कदमों को हमेशा के लिए रोकना चाहती है। लेकिन हरियाणा के लोग बीजेपी   की इस साजिश को बर्दाश्त नहीं करने वाले। उन्होंने आगे कहा आप पार्टी किसी के जाने से कमजोर नहीं हुई बल्कि और भी मजबूत हुई है।आप पार्टी में नेता एक ही है वह सिर्फ अरविंद केजरीवाल है। बाकी सभी कार्यकर्ता है और कार्यकर्ताओं के खून-पसीने से यह पार्टी आगे बढ़ती रहती है।

57 साल साल में न स्कूल और अस्पताल के अच्छे हालात नहीं

अनुराग ने आगे कहा प्रदेश को बने 57 साल हो गए, लेकिन हरियाणा के अस्पतालों की व्यवस्था अभी तक नहीं बदली, न ही स्कूलों की हालत में अभी तक सुधार कुछ सुधार हुआ है। वहीं बिजली के बिलों को लेकर हरियाणा सरकार की खुली लूट चल रही है। इसके साथ टोल टैक्स के नाम पर भी अवैध वसूली की जा रही है। न ही किसानों को मुआवजा मिला है। इन सब मुद्दों को लेकर आम आप की बदलाव जनसभा होगी। इसमें पूरे प्रदेश के हर एक गांव से लोग शामिल रहेंगे।

Also Read: Vitamin B12 Deficiency: क्या आपको भी नही आती है रात में नींद?…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox