होम / Haryana: जींद में दो बाइकों की टक्कर, 3 लड़कों की मौत; 2 परिवारों का इकलौता सहारा छिना

Haryana: जींद में दो बाइकों की टक्कर, 3 लड़कों की मौत; 2 परिवारों का इकलौता सहारा छिना

• LAST UPDATED : January 29, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Haryana: हर रोज़ कईी सड़क हादसों की खबर सामने आती है। जिनमें से कुछ में कोई भारी नुकसान नहीं होता तो कई में जानमाल का भी नुकसान होता है। आजकल के युवा भी स्पीडिंग के चक्कर में कई सड़क हादसे का शिकार होते है। वहीं हरियाणा के करनाल के जींद में दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन युवाओं की मौत हो गई। पुलिस द्वारा तीनों युवकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कर, शव को परिजनों के हवाले किया गया।

मृतकों की पहचान ईगराह के रहने वाले प्रिंस तथा उसके दोस्त विकास के रूप में की गई है। वे दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। ईगराह गांव का ही जगबीर दूसरी बाइक पर सवार था। रविवार की रात प्रिंस तथा विकास बाइक पर सवार होकर गांव ईगराह बस अड्‌डे के पास जा रहे थे। जगबीर बाइक पर शहर से गांव की ओर आ रहा था। गांव के गोदाम के पास इन दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। प्रिंस, विकास तथा जगबीर सड़क पर गिर गए। जिसके बाद उन्हें गंभीर चोटें लगी। हादसे के बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीनों युवकों को संभाला तो प्रिंस और जगबीर की मौके पर मौत हो चुकी थी। विकास की सांसें चल रही थी। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक रेफर कर दिया। PGI ले जाते हुए ही विकास की भी मौत हो गई

ईगराह गांव निवासी प्रिंस 11वीं कक्षा में पढ़ता था। प्रिंस 2 बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। विकास भी प्रिंस के साथ ही स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता श्याम सिंह गुरुग्राम में प्राइवेट गनमैन की नौकरी करते हैं। विकास भी परिवार का इकलौता चिराग था। वहीं जगबीर जींद के निर्जन गांव में पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था और रविवार देर शाम को वह ड्यूटी से घर की तरफ लौट रहा था, तभी प्रिंस और विकास की बाइक के साथ टक्कर हो गई।

ये भी पढ़े- Haryana: AAP के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता का बयान, पंजाब…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox