होम / Himachal Congress: हिमाचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रतिभा सिंह ने लोंगो को दी सहायता, कहा कांग्रेस ने हमेशा जन सहयोग में दिया विशेष योगदान

Himachal Congress: हिमाचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रतिभा सिंह ने लोंगो को दी सहायता, कहा कांग्रेस ने हमेशा जन सहयोग में दिया विशेष योगदान

• LAST UPDATED : July 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal Congress, Himachal: हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में भारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिये पार्टी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं सेआपदा राहत कोष में अंशदान देने की अपील की हैं। पार्टी पदाधिकारियों को लिखे एक पत्र में प्रतिभा सिंह ने कहा है कि इस बार प्रदेश में बाढ़ से भारी जानमाल का नुकसान व करोड़ो रुपयों की सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा हैं। इस आपदा की घड़ी में कांग्रेस पार्टी को भी राहत व बचाव कार्यो में प्रदेश सरकार को अपना पूरा सहयोग देना हैं। उनका कहना है कि ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए जन सहयोग अपेक्षित है तथा कांग्रेस पार्टी द्वारा हमेशा ही ऐसे कार्यो में समय पर अपना विशेष योगदान दिया गया हैं।

राजीव भवन में नियंत्रण कक्ष हुआ स्थापित 

प्रतिभा सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लोंगो की सहायता करने के लिए राजीव भवन में हो रहे का4य की निहरानी की निगराानी के लिए एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। वहीं बाकि सभी जिलों में प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की निगरानी में सूचना एवं सहायता के लिए समूह गठित किए गए है। जो प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद कर रहें हैं।

प्रतिभा सिंह द्वारा पार्टी के सभी पदाधिकारियों, नेताओं अथवा कार्यकर्ताओं और आम लोगों का आह्वान किया गया, कि वह इस पुनीत कार्य के आपदा राहत कोष में अंशदान दें। जिससे प्रभावित लोगों की मदद हो सकेंगी।

ये भी पढ़े- लड़कियों की तस्करी के मामले में दो गिरफतार, शादी कर देश के विभिन्न क्षेत्रों में बेचा

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox