होम / Himachal Pradesh News: हिमाचल को मिलेगी 12 जून को पहली महिला ‘मुख्यमंत्री’, इस बार विधानसभा में होगा महिला शक्ति का बोलबाला

Himachal Pradesh News: हिमाचल को मिलेगी 12 जून को पहली महिला ‘मुख्यमंत्री’, इस बार विधानसभा में होगा महिला शक्ति का बोलबाला

• LAST UPDATED : June 11, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Himachal Pradesh News:  हिमाचल प्रदेश के लिए इस बार 12 जून का दिन ऐतिहासिक रहने वाला है। क्योंकि हिमाचल प्रदेश को इस दिन पहली महिला मुख्यमंत्री मिलेगी। बता दें, ये सिर्फ हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आयोजित हो रही बाल विधानसभा के लिए होगा। दरअसल, जिला मंडी के सुंदरनगर की रहने वाली जाह्नवी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। जिस वजह से हिमाचल विधानसभा में इस बार बाल सत्र का आयोजन हो रहा है। वहीं, यह सत्र इससे पहले सत्र राजस्थान विधानसभा में आयोजित किया गया था। हालांकि इसमें 68 बच्चे जो की 17 साल से कम उम्र के है, वो भाग ले रहे हैं।

68 में से 63 बच्चे हुए बाल सत्र के लिए चयनित

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आयोजित हो रही यह बाल विधानसभा शिक्षा विभाग के तत्वाधान में तीन महीने तक चले ‘बच्चों की सरकार कैसी हो’ अभियान के तहत चुने गए हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि, हिमाचल के 68 में से 63 बच्चे ही बाल सत्र के लिए चयनित हुए हैं, जहां अन्य राज्यों से भी 5 बच्चे संबंध रखते हैं। दरअसल, इस बाल सत्र में बच्चे मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और विधायकों की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

क्या बोलीं हिमाचल की महिला मुख्यमंत्री?

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की भूमिका निभाने के लिए बाल सत्र से चयनित हुई जाह्नवी ने इसे लेकर कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली के बारे में बाल विधानसभा से बच्चों को समझने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे लोगों को राजनीति में आगे आने की जरूरत है। जिससे देश-प्रदेश के बच्चों को आगे बढ़ाया जा सके। हालांकि इस बाल सत्र से पहले जाह्नवी IAS अधिकारी बनना चाहती थी। मगर अब उनकी रूचि राजनीति के क्षेत्र में भी जग गई है।

ये भी पढ़ें- Himachal Weather: प्रदेश में तीन दिन बारिश की संभावना, IMD ने किया येलो अलर्ट जारी

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox