होम / Himachal Weather: नारकंडा, हाटू पीक में अक्टूबर की पहली बर्फबारी, शिकाारी मां के प्रांगम में 40 साल का रिकॉर्ड टूटा

Himachal Weather: नारकंडा, हाटू पीक में अक्टूबर की पहली बर्फबारी, शिकाारी मां के प्रांगम में 40 साल का रिकॉर्ड टूटा

• LAST UPDATED : October 17, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal Weather: येलो अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में एक फीट तक बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है। राजधानी शिमला के नारकंडा, अटल टनल रोहतांग, मढ़ी, पर्यटन नगरी डलहौजी के लक्कड़ मंडी, जोत और कुल्लू के जलोड़ी दर्रे में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। अक्तूबर में शिमला के नारकंडा, हाटू पीक में पहली बार बर्फ गिरी है। मंडी के शिकारी देवी में अक्तूबर में 10 सेंटीमीटर बर्फबारी का पिछले 40 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा है। पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में 9 डिग्री की गिरावट आई है। जलोड़ी जोत में 12 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 भी यातायात के लिए अवरूद्ध हो गया है। इससे आनी और निरमंड ब्लॉक की पंचायतों का कुल्लू जिले के मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

राजधानी शिमला और ऊपरी इलाकों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। शिमला में दोपहर 12:00 बजे तक धुंध के साथ अंधेरा छाया रहा। अंधड़ और बारिश से सुबह स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बर्फबारी के कारण तीसरे दिन चार घंटे बाद बहाल हुआ मनाली-लेह मार्ग सोमवार दोपहर 2:00 बजे फिर बंद हो गया। सामरिक मार्ग से 210 वाहन आरपार हुए। 195 वाहन दारचा से लेह गए और 10 वाहन लेह से मनाली आए।

रोहतांग दर्रा हुआ पर्यटकों के लिए 

बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। पर्यटकों को मढ़ी तक ही जाने दिया जा रहा है। अटल टनल में भी बर्फ के फाहे गिरने से सोलंगनाला से आगे दो पहिया वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिला प्रशासन ने मौसम को देखते हुए सैलानियों को ऊंची चोटियों की तरफ न जाने और मनाली-लेह मार्ग पर सफर से बचने की हिदायत दी है।भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत चंबा जिले के पांच मार्गों पर भूस्खलन से यातायात बाधित है। औड़ा पंचायत के सदेटा गांव में बिजली गिरने से खेतों में रखे घास में आग लग गई। सिरमौर के निचले क्षेत्रों और सोलन के नालागढ़ में बारिश से खेतों में काटी धान की फसल भीग गई। हालांकि, गेहूं, लहसुन और मटर की बिजाई के लिए बारिश फायदेमंद मानी जा रही है।

आज लगा येलो अर्ल्ट, कल भी मौसम रहेगा खराब 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को बारिश, बर्फबारी और गर्ज के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। 18 अक्तूबर तक प्रदेश भर में मौसम खराब बना रहेगा। इसके बाद 19 से 22 अक्तूबर तक धूप खिलने का पूर्वानुमान है।

न्यूनतम तापमान 

केलांग 1.4, कुकुमसेरी 2.1, कल्पा 3.0, समधो 4.2, मनाली 6.1, डलहौजी 7.9, शिमला 11.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा न्यूनतम तापमान।

अधिकतम तापमान 

ऊना 27.0, बिलासपुर 23.4,  नाहन 22.7, कांगड़ा 21.4, धर्मशाला 19.0, मंडी 18.8 , सोलन 15.6, शिमला 13.2, मनाली 12.4, केलांग 9.1 डिग्री सेल्सियस रहेगा अधिकतम तापमान।

ये भी पढ़े- Same-Sex Marriage: आज भी कई देशों में समलैंगिकता पर है बैन! ऐसा करने पर मिलती है सजा-ए-मौत

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox