होम / Jammu Kashmir: सोनमर्ग के पास भारी हिमस्खलन! कुछ वाहन भी फंसे

Jammu Kashmir: सोनमर्ग के पास भारी हिमस्खलन! कुछ वाहन भी फंसे

• LAST UPDATED : March 29, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग के पास भारी हिमस्खलन हुआ है।  बती दें कि भारी बर्फबारी का कहर अभी भी जम्मू कश्मीर की घाटियों में देखने को मिल रहा है। मध्य कश्मीर में सोनमर्ग के पास भारी हिमस्खलन हुआ है।  जिसके चलते कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाली सड़क को ब्लॉक कर दिया गया है। कुछ वाहन हिमस्खलन की चपेट में आ गए। लेकिन अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में आज दोपहर भीषण हिमस्खलन हुआ। अधिकारियों का कहना है कि सोनमर्ग इलाके में हिमस्खलन हुआ है. एक अधिकारी ने बताया कि पहाड़ों पर जमा बर्फ फिसलकर सड़क पर आ गई है. यातायात बाधित हो गया है. हिमस्खलन में एक कार भी फंस गई.

स्थानीय लोगों को अगले 24 घंटों तक खड़ी ढलानों, पहाड़ी इलाकों या हिमस्खलन संभावित इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है. स्थिति पर अभी भी नजर रखी जा रही है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है. हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन की कई घटनाएं हुई हैं, खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में।

Also Read: Jammu: दर्दनाक हादसा! गहरी खाई में गिरी कार, 10 लोगों…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox