होम / Kullu Dussehra: कुल्लवी परिधान में भीड़ ने किया लालड़ी डांस

Kullu Dussehra: कुल्लवी परिधान में भीड़ ने किया लालड़ी डांस

• LAST UPDATED : October 30, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश में चल रहे अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में लंकादहन से एक दिन पूर्व रथ मैदान में लालड़ी (पारंपरिक लोक नृत्य) का आयोजन किया गया। मोहल्ला की रात 9:15 बजे को जाग के साथ लालड़ी की गई। इसमें पारंपरिक कुल्लवी वेशभूषा में सैकड़ों पुरुषों और महिलाओं ने कुल्लवी परिधानों में सजकर लालड़ी नृत्य किया, जो ऐतिहासिक कुल्लू दशहरा में आकर्षण का केंद्र बना रहा। लोकगायक धर्मेंद्र शर्मा, ट्विंकल, खुशबू भारद्वाज, धनवंती, संजय, लालसिंह, मान सिंह ने लालड़ी के गीत गाए। इन गीतों पर लोकनर्तकों के साथ अन्य लोग भी थिरकते नजर आए।

बता दें, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कुल्लू ने लालड़ी नृत्य की रूपरेखा तैयार की है। संघ ने युवक और महिला मंडलों को आमंत्रित किया था। महिला मंडलों की महिलाएं कुल्लवी पट्टू और ढाठु में दिखी। इनके अलावा युवकों ने पारंपरिक कुल्लवी परिधान (चोला-टोपी और कलगी) में सज लालड़ी में अपनी भूमिका सुनिश्चित करवाई। लालड़ी के लिए पारंपरिक शहनाई, गड़गोजू और छोटी ढोल के कलाकारों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। लालड़ी में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सीपीएस सूंदर सिंह ठाकुर  विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox