India News (इंडिया न्यूज़)Mandi Accident: हिमाचल के मंडी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बता दें कि करसोग में अलसिंडी के पास एक जीप खाई में गिर गई। इस हादसे में कई लोगों के मृत होने की खबर आई है।
इस भीषण हादसे में चार महिलाओं समेत जीप चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सुन्नी अस्पताल में चल रहा है। जिन महिलाओं की मौत हुई है, वे सभी महिला मंडल की सदस्य बताई जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक ये सभी किसी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। अलसिंडी गांव मंडी और शिमला जिले की सीमा पर स्थित है।
बता दें कि दो दिन पहले बुधवार को कोटली उपमंडल के तहत आने वाले धन्यारा गांव के पास एक जीप के गहरी खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई। साथ ही सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि मृतको में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे। जीप में सवार यह लोग किसी शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।
Also Read :