Mandi News
India News (इंडिया न्यूज), Mandi News, Himachal: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में हुए एक मामले में 50 साल की महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला। मंडी पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर शहर से करीब एक किलोमीटर दूर मंडी पठानकोट हाईवे पर अपरोच रोड के आसपास रेन शेल्टर में यह शव बरामद हुआ। सुबह करीबन 7 बजे स्थानीय पुलिस को शव की जानकारी प्राप्त हुई। जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी निर्मल सिंह की अगुवाई में पुलिस की टीमें घटनास्थल पर छानबीन के लिए पंहुच गई हैं।
हत्या की शंभावना को लेकर मंडी से फोरेंसिक टीम भी जोगिंद्रनगर के लिए रवाना हो चुकी है। डीएसपी पधर संजीव सूद ने कहा कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला जोगिंद्रनगर की है एसी जानकारी है। पुलिस की जांच जारी है। जल्द मौत के कारणों का पता लगा लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन ने भी महिला की मौत के मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
ये भी पढ़े- Earthquake in Kullu: कुल्लू में महसूस हुए भूकंप के झटके, जानिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…