होम / Mukesh Ambani: जानिए कौन है मुकेश अंबानी का राइट हैंड? जिसको उन्होंने दिया 1500 करोड़ का गिफ्ट

Mukesh Ambani: जानिए कौन है मुकेश अंबानी का राइट हैंड? जिसको उन्होंने दिया 1500 करोड़ का गिफ्ट

• LAST UPDATED : April 26, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), Know who is the right hand of Mukesh Ambani? : मुकेश अंबानी, देश के सबसे अमीर शख्सियत की लिस्ट में शामिल हैं। जहां हाल ही में ये जानकारी सामने आई है कि उन्होंने अपने राइट हैंड यानी मनोज मोदी को 1500 करोड़ का घर गिफ्ट किया है। बता दें कि मनोज मोदी भी कोई आम इंसान नहीं है बल्कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी के बेहद विश्वसनीय लोगों में एक होने के साथ-साथ कॉलेज के दोस्त भी हैं। वहीं उन्होंने रिलायंस के लिए कई अहम प्रॉजेक्ट्स पर भी काम किया है और वह तब से रिलायंस के कर्मचारी रहे हैं। जब मुकेश अंबानी के पिता धीरुभाई अंबानी के हाथ में रिलायंस की कमान हुआ करती थी।

जानिए क्या है प्रॉपर्टी की कीमत

इस आलिशान प्रॉपर्टी का नाम वृंदावन रखा गया है। यह घर मुंबई में नेपियन सी रोड पर बना है। नेपियन सी रोड मुंबई का पॉश इलाका है। यह बिल्डिंग 1.7 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र में फैली है। प्रीम‍ियम लोकेशनमें बने  22 मंजिल के इस घर का हर फ्लोर 8000 वर्ग फुट में फैला है। 7 फ्लोर केवल कार पार्किंग के लिए रिज़र्व रखे गए हैं। इतना ही नहीं इसमें लगा हुआ फर्नीचर भी बेहद ख़ास है जिसे इटली से मंगाया गया है। प्रॉपर्टी की कीमत 1500 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Wedding rituals in himachal: हिमाचल में शादी की अजीब रस्में, बारात में नहीं जाता है दूल्हा, जानिए कौन लेता है सात फेरे?

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox