India News J&K ( इंडिया न्यूज ), PM in J&K: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में शुक्रवार को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया अब योग को वैश्विक कल्याण का एक शक्तिशाली माध्यम मान रही है।
पीएम मोदी ने कहा, “योग हमें वर्तमान में जीने में मदद करता है। यह समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।” उन्होंने बताया कि विश्व भर में योग करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है और यह लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन रहा है।
प्रधानमंत्री ने पुरे विश्व में योग की अहमियत का उदहारण देते हुए तुर्कमेनिस्तान, सऊदी अरब, मंगोलिया और जर्मनी का जिक्र किया। उन्होंने 101 वर्षीय फ्रांसीसी महिला चार्लोट चोपिन का भी उल्लेख किया, जिन्हें योग को लोकप्रिय बनाने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
पीएम ने कहा कि योग से रोजगार के नए अवसर भी खुले हैं। लोग निजी योग प्रशिक्षक नियुक्त कर रहे हैं और कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए योग कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि सेना, खेल जगत, अंतरिक्ष यात्री और यहां तक कि जेलों में भी योग का ट्रेनिंग दी जा रही है। PM ने जम्मू-कश्मीर में बढ़ती योग की लोकप्रियता पर खुशी जताई और कहा कि इससे यहां के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
इस वर्ष की थीम ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ है, जो व्यक्तिगत और सामाजिक कल्याण पर जोर देती है। 2015 से पीएम मोदी विभिन्न स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोहों का नेतृत्व करते रहे हैं।
Also Read:
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…