होम / Priyanka Gandhi: साक्षी मलिक से मिलने उनके आवास पर पहुंची प्रियंका गांधी, पहलवान ने किया था संन्यास का ऐलान

Priyanka Gandhi: साक्षी मलिक से मिलने उनके आवास पर पहुंची प्रियंका गांधी, पहलवान ने किया था संन्यास का ऐलान

• LAST UPDATED : December 22, 2023

India News ( इंडिया न्यूज ) Priyanka Gandhi: WFI के अध्यक्ष पद पर बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के जीतने से पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान किया था। फिर उसके अगले ही दिन यानी आज रेसलर बजरंग पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पद्मश्री पुरस्कार वापस देने की इच्छा जताई है। इन सब के बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी साक्षी मलिक से मिलने उनके आवास पर पहुंची हैं। मुलाकात के बाद प्रियंका ने कहा है कि महिला होने के नाते आई हूं। इसके साथ प्रियंका ने बजरंग पूनिया से भी मुलाकात की है।

क्या कहा प्रियंका गांधी ने

प्रियंका गांधी ने इस दौरान कहा कि मिमिक्रि से पीएम आहत हो गए थे, लेकिन जिसने देश का नाम रौशन किया उनके साथ यौन शोषण से वह आहत नही हुए। जिस खिलाड़ी ने अपनी मेहनत से देश का झंडा ऊंचा किया है यह सरकार उनके खिलाफ और कितना अत्याचार करेगी। बता दें कि आज ही बजरंग पूनिया ने पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का ऐलान कर साक्षी मलिक का समर्थन करने की बात कही है।

भाजपा ने अपने सांसद पर कोई कार्रवाई नही की : प्रियंका

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि हमारी पहलवान खिलाड़ियों ने जिस भाजपा सांसद पर यौन शोषण का आरोप लगया था। उस पर बीजेपी ने कोई भी कार्रवाई नही की है। उल्टी ही पीड़िताओं को अलग-अलग तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा की सरकार आज भी आरोपी के साथ खड़ी है और उन्हें हर तरह से सम्मानित कर रही है। पीड़िताओं पर जिस तरह अत्याचार किया जा रहा उसे पूरे देश की महिलाएं देख रही हैं।

Also Read: Himachal News: AAP ने साधा BJP पर निशाना, कानून व्यवस्था को…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox