होम / Sonia Gandhi: कर्नाटक के रिजल्ट पर रखेंगी प्रियंका और सोनिया गांधी शिमला वादियों से नजर

Sonia Gandhi: कर्नाटक के रिजल्ट पर रखेंगी प्रियंका और सोनिया गांधी शिमला वादियों से नजर

• LAST UPDATED : May 13, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Sonia Gandhi: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी शिमला पहुंच गई हैं। हालांकि सोनिया गांधी 4 बजकर 27 मिनट पर शिमला पहुंची गई थी। वहीं अन्य नेताओं के साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोनिया गांधी को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से रिसीव किया। जिसके बाद सोनिया गांधी सड़क मार्ग से शिमला पहुंची हैं। वहीं कुछ समय पहले गुरुवार को उनकी बेटी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी शिमला स्थित अपने निजी आवास पर पहुंची थी।

आज आएंगे कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम

बता दें आपको कि आज यानी शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आने वाले हैं। वहीं इस पर सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी शिमला की वादियों से ही अपनी नजर बनाए रखेंगी। जानकारी के मुताबिक, छराबड़ा स्थित प्रियंका गांधी के निजी आवास पर जल्द ही राहुल गांधी आ सकते हैं। हालांकि इससे पहले  भी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय भी गांधी परिवार शिमला पहुंचा था। वहीं हर 4 से 6 महीने के अंतराल में प्रियंका गांधी अपने परिवार के साथ शिमला आती रहती हैं।

गांधी परिवार का निजी दौरा

बता दें अगर कोई भी गांधी परिवार का सदस्य जब अपने निजी आवास पर पहुंचता है, तो किसी भी तरह के राजनीतिक कार्यक्रम में भाग नहीं लेते। उस वक्त यह दौरा पूरी तरह निजी रहता है।

ये भी पढ़ें- Himachal Weather: प्रदेश में आज बिगड़ सकता मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार, जानिए अपने जिले का हाल

 

 

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox