Teddy Day: जंगल का खतरनाक भालू कैसे बना प्यार की निशानी? जानें ये रोचक कहानी

India News (इंडिया न्यूज़), Teddy Day: फरवरी का महीना, प्यार का महीना कहलाता है। इस महीने में जहां कई लोग अपने रिश्ते को और सवांरते है, वहीं कई लोग अपने बिगड़े रिश्ते को ठीक करने की कोशिश करते नजर आते है। आज वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन यानी टेडी डे है। आज के दिन लोग अपने पार्टनर को सॉफ्ट टॉय गीफ्ट करते है। बता दें की प्यार में टेडी गीफ्ट करना केवल उपरी खुशी नहीं बल्कि इसका साइकोलॉजिकल असर भी होता है।

आखिर कैसे जंगल का भालू बना प्यार का प्रतीक?

इस कहानी की शुरुआत 122 साल पहले हुई। एक दिन अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट शिकार पर निकले थे। उनका इरादा था की वे जंगली भालू का शिकार करें। परंतु पूरे दिन जंगल में घूमने पर भी उन्हें कुछ फायदा न हुआ। ऐसे में अचानक उनके कारीदे जी हुजूरी करने में कही से एक भालू का बच्चा पकड़ कर ले आए और उसे पेड़ से बांध दिया। उसके बाद जब राष्ट्रपति की नजर उस भाली पर पड़ी तब वे अपना शिकार करने लगे। राष्ट्रपति ने उस भालू पर अपनी बंदूक तान, अपना निशाना साधा और वे गोली चलाने ही वाले थे की अचानक उन्हें उस भालू पर दया आ गई। जिसके बाद उन्होंने अपनी बंदूक नीचे करदी।

इसी कहानी पर क्लिफोर्ड बेरीमैन नाम के एक कार्टूनिस्ट द्वारा एक कार्टून बनाया गया। इस कार्टून के आधार पर ब्रुकलिन के एक टॉयमेकर मॉरिस मिकटॉम द्वारा अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक भालू बनाया गया और उसे ‘टेडीबियर’ का नाम दिया गया। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट का निकनेम भी टेडी था। फिर वहीं से टेडीबियर दुनिया भर में मशहूर हो गए और इस खतरनाक जानवर की घर-घर में एंट्री होने लगी।

टेडीबियर के रंग में छिपा प्यार का एसास

  • लाल रंंग का टेडी- यदि आप का भेंट किया हुआ टेडी लाल रंग का है तो वो आपके पार्टनर पर एक भावनात्मक असर करता है। ये टेडी आपके प्यार जताने का जरिया भी हो सकता है।
  • ऑरेंज टेडी- यदि कोई व्यक्ति आपको ऑरेंज टेडी गीफ्ट करता है तो इसका अर्थ है कि वो व्यक्ति आपको प्यार का आमंत्रण दे रहा है या देना चाहता है।
  • ब्लैक टेडी- काले रंग का टेडी ब्रेक-अप या रिश्ता खत्म करने या होने का प्रतीक होता है।
  • सफेद टेडी- सफेद टेडी दर्शाता है कि आपका साथी किसी और बंधन से भी बंधा हुआ है।
  • ग्रीन टेडी- यदि कोई व्यक्ति आपको ग्रीन टेडी गीफ्ट करता है तो इसका अर्थ है कि वो आपको बताना चहता है कि उसे आपके लौट आने का इंतजार है।

ये भी पढ़े- Simmi Agnihotri Passed Away: हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की…

SHARE
Soumya Madaan

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

4 weeks ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

4 weeks ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

4 weeks ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

4 weeks ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

4 weeks ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

4 weeks ago