होम / Anju Is Not Hindu: अंजू ने किया बड़ा खुलासा जानिए क्या कहा

Anju Is Not Hindu: अंजू ने किया बड़ा खुलासा जानिए क्या कहा

• LAST UPDATED : December 8, 2023

India News ( इंडिया न्यूज ) Anju Is Not Hindu: भारत से पाकिस्तान जाकर इस्लाम कबूल करने वाली अंजु एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। पुलिस जांच में खुलासा किया गया है कि वह हिंदू धर्म को नही मानती क्योंकि वह ईसाई घर्म को मानती है। उसने पुलिस को बताया है कि उसका पति अरविंद उसे बहुत मारता था इसलिए उसने अपने खुशी के लिए पाकिस्तान जाकर शादी कर ली।

अंजू से की गई पूछताछ

जानकारी के मुताबिक अंजू के भारत लौटते ही पुलिस ने उससे पूछताछ की थी। जिसमें अंजू ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। बता दें कि इस साल जुलाई में वह पाकिस्तान गई थी, उसने अपने पति से कहा था कि घूमने जा रही हूं फिर बाद में मालूम चला कि वह 90 दिन का वीजा लेकर पाकिस्तान चली गई है। वहां उसने अपने सोशल मीडिया पर बने दोस्त नसरूल्ला से शादी कर ली, फिर इस्लाम कबूलते हुए फातिमा बन गई।

हिंदू धर्म को मही मानती है अंजू

अंजू के द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह ईसाई धर्म को मानती है। बता दें कि अंजू के भारत लौटने की खबर सुनते ही भिवाड़ी पुलिस पूछताछ के लिए सोनीपत गई थी। जिसके बाद एसपी योगेश दाधिच ने जानकारी देते हुए बताया कि वह ईसाई धर्म को मानती है और उसे हिंदू धर्म के बारे में ज्यादा पता नही है।

Also Read: Home Loan EMI: RBI का फैसला, मकान खरीदारों के साथ रियल…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox