Himachal Landslide: चंडीगढ़-मनाली हाईवे 9 घंटों तक रहा बंद, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Landslide: हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुए भूस्खलन के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 9 घंटे तक बंद रहा, जिससे यात्री फंसे रहे और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालाँकि, सुबह एकतरफा मार्ग को बहाल किया गया, जिसके बाद लोगों ने रहत की सांस ली। दूसरी तरफ मंडी से पंडोह के बीच आने वाले हाईवे पर भूस्खलन की घटना के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई। बीती रात भारी बारिश होने के कारण भूस्खलन का मलबा हटाने का काम संभव नहीं हो पाया। सुबह 8 बजे मलबा हटाया गया और हाईवे को एकतरफा बहाल कर दिया गया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और यात्री जाम में फंसे रहे।

Read More: Himachal Disaster: 385 जवान जुटे मिशन पर, शिमला के समेज से 33 लोग लापता

अन्य हाईवे भी रहे ठप्प

दूसरी तरफ, कालका-शिमला नेशनल हाईवे भी 3 घंटे तक ठप्प रहा, जिससे यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से सड़कों पर मलबा गिर गया, जिससे यातायात बाधित हुआ। बता दें कि ASP सागर चंद्र ने जानकारी दी कि जगह-जगह पर पुलिस जवान तैनात हैं और लोगों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस और अन्य सुरक्षा बल लगातार प्रयासरत हैं ताकि जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल की जा सके।

Read More: Jammu & Kashmir: पाकिस्तान ISI से जुड़े नार्को-आतंकवादी नेटवर्क में शामिल 6 सरकारी अधिकारी बर्खास्त

 

SHARE
Anjali Singh

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

4 weeks ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

4 weeks ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

4 weeks ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

4 weeks ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

4 weeks ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

4 weeks ago