Himachal Landslide: भूस्खलन ने मचाई भारी तबाही, लापता लोगों में 8 स्कूली बच्चे भी शामिल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Landslide: हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है, इसी बीच ये अपडेट आ रही है कि जिसमें एक ही गांव के 8 स्कूली बच्चे लापता हो गए हैं। माता-पिता काफी परेशान और बेचैन हैं। बचाव टीम लगातार तलाशी में जुटी हुई है, लेकिन 7 लड़कियां और एक लड़के की गुमशुदगी की पुष्टि हो चुकी है। ये सभी बच्चे बैडमिंटन और वॉलीबॉल के खिलाड़ी थे। दरअसल सड़कों के बंद होने के कारण भी घटनास्थल पर पहुंचने में रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सरकार द्वारा मदद लगातार पहुंचाई जा रही है। भूस्खलन की इस घटना ने पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना दिया है। शुक्रवार को भूकंप के झटकों ने भी लोगों के जीवन को और बी ज्यादा प्रभावित किया है, जिससे लोग बेहद चिंतित हैं।

Read More: Himachal Disaster: बादल फटने के बाद अब भूकंप के झटके! 3.2 की तीव्रता रही

कई सड़कें क्षतिग्रस्त

भूस्खलन और भूकंप के कारण कई रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं, यह भी एक कारण है जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में और भी बाधाएं आ रही हैं। सरकार और प्रशासन पूरी तत्परता से काम कर रहे हैं और सभी प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि इस प्राकृतिक आपदा ने लोगों के जीवन को तहस-नहस कर दिया है, लेकिन बचाव कार्य जारी है और सरकार ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। इस गंभीर स्थिति में सभी को मिलकर इस संकट का सामना करना होगा और सुरक्षित रहने के उपायों का पालन करना होगा।

Read More: Himachal Disaster: हर तरफ मची तबाही! केदारनाथ भूस्खलन में फंसे 1000 यात्री, 16 लापता, जानें डिटेल

SHARE
Anjali Singh

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago