होम / Himachal News: राजनाथ सिंह का जम्मू दौरा, सैनिकों का बढ़ाया मनोबल

Himachal News: राजनाथ सिंह का जम्मू दौरा, सैनिकों का बढ़ाया मनोबल

• LAST UPDATED : December 27, 2023

India News ( इंडिया न्यूज ) Himachal News: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को जम्मू दौरे पर पहुंचे हैं। जहां उनका स्वागत उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सेना के उच्च अधिकारियों ने किया। बता दें कि राजनाथ सिंह जम्मू के दौरे पर यहां की जमीनी हकीकत से रूबरू होने आए हैं। यहां से वो रजोरी के लिए रवाना हुए।

रक्षा मंत्री ने सैनिकों का बढ़ाया मनोबल

राजनाथ सिंह ने रजोरी में सैनिकों को संबोधित कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने पुंछ में शहीद हुए चार जवानों को श्रद्धांजलि दी और घायलों को जल्द ठीक होने की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारे लिए हर एक सैनिक बेदह महत्वपूर्ण हैं, हर एक जवान हमारे परिवार के सदस्य के सामान है। आपके ऊपर कोई भी नजर डाले यह हमें बर्दाश्त नही। उन्होंने आगे कहा कि इस प्राकर की घटनाओं को रोकने के लिए में सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस एजेंसी दोनों ही काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके लिए अगर शासन की तरफ से किसी भी मदद की जरूरत होगी, उसके लिए सरकार का खजाना हमेशा खुला है।

रक्षा मंत्री ने की सैनिकों की तारीफ

रक्षा मंत्री ने इस दौरान सैनिकों की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा कि हमें पूरा यकीन है कि हमारी सेना जम्मू-कश्मीर के धरती से आतंकवाद का सफाया कर देगी। जम्मू कश्मीर से आतंकवाद का नामो निशान मिट जाना चाहिए इस प्रतिबद्धता के साथ आपको आगे बढ़ने की जरूरत है। मुझे पूरा यकीन है कि आप जीत हासिल करेंगे। इसके साथ ही आपको लोगों का दिल भी जीतना है।

Also Read: Haryana Weather: हरियाणा में कोहरे का असर, इतनी देर लेट रही…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox