Saturday, July 27, 2024
HomeTrendingLifestyle: गर्मी से बचने के लिए हिमाचल के इन जगहों पर करें...

Lifestyle: गर्मी से बचने के लिए हिमाचल के इन जगहों पर करें ट्रिप प्लान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal: इस गर्मी से छुटकारा पाने का अच्छा मौका आपका इंतज़ार कर रहा है। इस गर्मी के बीच अपने दिनों में थोड़ी राहत लाने का सोच रहे हो तो इन जगहों पर ट्रिप बिलकुल प्लान कर सकते है आप। इस महीने में जहाँ लगभग हर जगह गर्मी से लोग परेशान घूम रहे है, वहीं हिमाचल का ट्रिप आपको एकदम तरोताज़ा बना सकता है। बच्चों और बुज़ुर्गों के लिए भी ऐसी जगह काफी आरामदायक होगी।

स्पीति वैली: इस खूबसूरत वैली से आपका तन और मन दोनों तरोताज़ा हो जाएगा। यहाँ का नज़ारा भी काफी खूबसूरत होता है। यहाँ का खूबसूरत नज़ारा आपको गर्मियों के साथ-साथ आपके दिमाग को भी एकदम ताज़ा कर देता है। यहाँ का वातावरण हमेशा शीतल और ठंडा रहता है।

कसौल: गर्मी में अक्सर लोगों को कसौल जाते आपने ज़रूर देखा होगा। यहाँ का माहौल हमेशा बहुत ताज़ा और शीतल रहता है। गर्मी के मौसमों में यहाँ का ट्रिप बनाना सबसे अच्छा प्लान साबित हो सकता है। यहाँ आपको देखने को, घूमने को, काफी चीज़ें मिलेंगी। दोस्तों और परिवार के साथ एक कसौल ट्रिप हर किसी को करना चाहिए।

मूरंग: यहाँ आपको ऊँचे पहाड़ देखने को मिलेंगे, जहाँ का वातावरण काफी खूबसूरत और ताज़ा रहता है। यहाँ काफी शांति का अनुभव किया जाता है। लोग अक्सर शांति में समय बिताने के लिए यहाँ का ट्रिप बनाते है।

जिस्पा: जिस्पा एक ऐसी जगह है जहाँ आपको तापमान 3 से 7 डिग्री के बीच ही मिलेगी और यहाँ की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। यहाँ पर लोग अक्सर खूबसूरत तस्वीरों के लिए भी आते है। यहाँ गर्मी में भी आप सर्दी का एहसास करेंगे।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular