Saturday, July 27, 2024
HomeऊनाAnurag Thakur: बीजेपी ने इस तरह मनाया अनुराग ठाकुर जीत का जश्न

Anurag Thakur: बीजेपी ने इस तरह मनाया अनुराग ठाकुर जीत का जश्न

Anurag Thakur: ऊना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर लोकसभा सीट से अनुराग ठाकुर की लगातार पांचवीं बार की जीत का जश्न मनाया।

- Advertisement -

India News HP (इंडिया न्यूज़), Anurag Thakur: ऊना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर लोकसभा सीट से अनुराग ठाकुर की लगातार पांचवीं बार की जीत का जश्न मनाया। रोटरी चौक पर आतिशबाजी की गई और विजय यात्रा निकाली गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े।

‘चारों सीटों पर भाजपा को मिला विश्वास’

विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि लोगों ने पार्टी के ‘चार में से चार’ के नारे पर विश्वास जताया है। लगातार तीसरी बार भाजपा ने चारों लोकसभा सीटें जीती हैं। उन्होंने अनुराग ठाकुर को बधाई दी और कहा कि उनकी जीत से क्षेत्र का विकास होगा।

सत्ता में न रहने पर भी जीत मायने रखती है

विधायक ने कहा कि भले ही कांग्रेस प्रदेश में सत्ता में थी, लेकिन चारों सीटों पर भाजपा की जीत मायने रखती है। उन्होंने इसे जनता का विश्वास बताया।
उपचुनाव की तैयारी शुरू (Anurag Thakur)
विधायक ने कहा कि निर्दलीय विधायक के इस्तीफे के बाद विधानसभा में उपचुनाव होंगे। भाजपा हाईकमान इसकी रणनीति तय करेगा। इस अवसर पर जनकराज खजांची, बोधराज, खामौश जैतक समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular