होम / Gurugram News: पति ने इंसानियत को किया शर्मशार, अपनी ही पत्नी पर किया जानलेवा हमला

Gurugram News: पति ने इंसानियत को किया शर्मशार, अपनी ही पत्नी पर किया जानलेवा हमला

• LAST UPDATED : February 29, 2024

India News (इंडिया न्यूज़) Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में उस वक्त सनसनी फैल गई जब अचानक एक युवक ने महिला के ऊपर एसिड अटैक कर दिया। पूरा मामला गुरुग्राम के पालम विहार अंसल मॉल के बाहर का है। जहां पर पति ने अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला किया। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई ।

क्या है पूरा मामला? 

बता दें कि,पालम विहार में मेड का काम करने वाली महिला पर उसके ही पति ने एसिड अटैक किया। गुरुग्राम के हाई प्रोफाइल इलाके पालम विहार से महिला अपने घर लौट रही थी , पीछे से आकर घर लौटी महिला के ऊपर अचानक से उसके पति ने एसिड से हमला कर दिया गया। जिसके बाद तुरंद महिला का शरीर एसिड से  धीरे-धीरे चलने लगा। महिला के हाथ पैर और कमर एसिड से झुलसने लगे।

जिसके बाद आनन फानन में घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने महिला को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें की पूरा मामाल कल शाम यानी 28 फरवरी की शाम का है।

जानकारी के लिए बता दें कि, इस घटना का मुख्य आरोपी खुद महिला का पति है। जिसने इस वारदात को अंजाम दिया है। जहां महिला गुरुग्राम के हाई प्रोफाइल इलाके पालम विहार से अपने घर लौट रही थी जहां रास्ते में उसके पति ने उसे घेर कर ये काम किया। बता दें कि, महिला के हाथ पैर और कमर एसिड से झुलस गए है। वहीं महिला को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Also Read: Handwara: पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, जानें क्या…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox