होम / Himachal Disaster: नाहन में फटे बादल! सड़क-मकान ढहे, 1 की मौत

Himachal Disaster: नाहन में फटे बादल! सड़क-मकान ढहे, 1 की मौत

• LAST UPDATED : July 20, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर प्रकृति का कहर टूटा है, जिससे इलाके पर काफी भारी प्रभाव पड़ा है। नाहन से यह खबर सामने आई है जहां बादल फटने की घटना हुई है। बता दें कि शुक्रवार को इस प्राकृतिक आपदा ने इलाके में भारी तबाही मचाई है। घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान 48 वर्षीय अमान सिंह के रूप में की गई है। इस घटना का स्थानीय लोगों को भारी भुगतान करना पड़ा है। बादल फटने की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है और कई मकान छतिग्रस्त होकर ढह गए। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।

Read More: Shrikhand Yatra 2024: श्रीखंड यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की मौत, अब तक 5 लोगों ने गवाई जान

नाहन बना लैंडस्लाइड जोन

जानकारी के मुताबिक नाहन का यह इलाका अब एक लैंडस्लाइड जोन बन गया है, जहां भारी संख्या में पेड़ भी गिर गए हैं। बता दें कि प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। इस आपदा के बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल स्थिति को संभालने में जुटे हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और उन्हें आवश्यक मदद पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है। दूसरी तरफ सरकार ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है।

Read More: Hamirpur Accident: दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत, उम्र महज 24 साल

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox