होम / Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का दौर जारी, 130 सड़कें बंद

Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का दौर जारी, 130 सड़कें बंद

• LAST UPDATED : February 12, 2024

 India News (इंडिया न्यूज़),Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल प्रदेश में सर्दी का बदलता मिजाज जारी है। प्रदेश के ऊना, कांगड़ा और बिलासपुर जिलों समेत अन्य जिलों में रविवार को शीत लहर का मौसम रहा। वहीं मौसम विभाग ने 17 फरवरी तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। हालांकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया।

कितना रहा शून्य तापमान?

बात करें लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी की तो यहां पर तापमान शून्य से 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कुल 130 सड़कें बीते दिन यानी 12 फरवरी को 130 सड़कें सुबह को बंद रहीं। वहीं 62 ट्रांसफार्मर और पांच जल आपूर्ति योजनाएं भी बंद रही।

सबसे ज्यादा ऊंचे वाले हिस्सों में सड़कें बुरी तरह प्रभावित रही। आने जाने वाले वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही बता दें कि, जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में अधिकतम 68 सड़कें, कुल्लू में 25, मंडी में 14, चंबा में 13 सड़के बंद बड़ी है। साथ ही शिमला में 9 और कांगड़ा जिले में एक सड़क बंद पड़ी है।

मौसम विभाग के मुताबिक

मौसम विभाग के मुताबिक, बिलासपुर , सुंदरनगर और मंडी में सुबह के वक्य घना कोहरा रहा। बात करें सबसे ठंडे स्थान की तो, कुकुमसेरी राज्य सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा और सिरमौर जिले की धौलाकुआं 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा

Also Read:  Best Places To Visit In Winters : सर्दियों में छुट्टियां बिताने के लिए ढुढ रहे है परफेक्ट जगह तो हिमाचल-उत्तराखंड के इन हिल स्टेशनों…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox