होम / Himachal Weather: जानें मौसम का हाल! बारिश की बुँदे शिमला-लाहौल घाटी में, रोहतांग में गिरी बर्फ

Himachal Weather: जानें मौसम का हाल! बारिश की बुँदे शिमला-लाहौल घाटी में, रोहतांग में गिरी बर्फ

• LAST UPDATED : June 21, 2024

India News HP ( इंडिया न्यूज ), Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। शुक्रवार दोपहर राजधानी शिमला में बारिश दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। वहीं, रोहतांग व अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, जबकि लाहौल घाटी में बारिश हुई।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर अंधड़ के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग के अनुसार 27 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Himachal Assembly By-Election: हमीरपुर से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, देहरा से कमलेश ठाकुर ने भरा नामांकन

हालांकि, 22 से 25 जून तक मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। 26 जून के बाद हिमाचल में मानसून पहुंचने का पूर्वानुमान है। उधर, पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई। औसतन अधिकतम तापमान सामान्य रहा।

शिमला में न्यूनतम तापमान 17.2, सुंदरनगर 21.6, भुंतर 17.7, कल्पा 12.2, धर्मशाला 21.0, ऊना 23.6, नाहन 24.3, केलांग 9.8, पालमपुर 19.5, सोलन 19.3, मनाली 14.4, कांगड़ा 23.4, मंडी 23.1,नारकंडा 12.3, रिकांगपिओ 14.2, कसौली 19.3, पांवटा साहिब 29.0, बिलासपुर 24.7, हमीरपुर 24.2, चंबा 22.6, डलहौजी 15.0, कुफरी 14.0, कुकुमसेरी 5.8, देहरा गोपीपुर 26.0, ताबो 11.9, सैंज 18.0 और बजौरा में 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: गले लगकर मर गए चार बच्चे

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox