होम / Himachal Weather Today: भारी बर्फबारी से लोगों की बढ़ी परेशानी, 380 सड़कें अभी भी बंद

Himachal Weather Today: भारी बर्फबारी से लोगों की बढ़ी परेशानी, 380 सड़कें अभी भी बंद

• LAST UPDATED : February 7, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),Himachal Weather Today: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी का कहर अभी भी जारी है। जिसके चलते यातायात प्रभावित हो रहा है। हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ पर बर्फबारी का कहर जारी है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि,आगामी पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन कई जगहों पर धुंध के साथ शीतलहर रहेगी। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

सड़कें अभी भी बंद

हिमाचल प्रदेश में अभी भी 4 NH सहित 380 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। सड़कों को खोलने के लिए कोशिश जारी है। जबकि 181 ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं। जिसके कारण यहां पर बिजली की व्यवस्था ठप पड़ी है।

बादलों और धूप के बीच 2 से 8 डिग्री की वृद्धि अधिकतम तापमान में दर्ज की गई है। कुल्लू के सेओबाग में 8.8 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं अन्य स्थानों पर 1 से 2 डिग्री है।

अधिकतम तापमान में गिरावट की गई दर्ज

कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान में 1 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं समधो में 5.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। साथ ही न्यूनतम तापमान में 1 से 4 डिग्री की गिरावट रही

Also Read: Relationship Tips: लव मैरिज के लिए नहीं मान रहे पेरेंट्स, अपनाएं…

 

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox