Sunday, May 19, 2024
HomeWeather UpdateSnowfall: हिमाचल में बर्फबारी से हाहाकर! 356 सड़कें बंद, सिक्किम-अरुणाचल में फंसे...

Snowfall: हिमाचल में बर्फबारी से हाहाकर! 356 सड़कें बंद, सिक्किम-अरुणाचल में फंसे 70 टूरिस्ट

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Snowfall: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 356 सड़कें बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। 356 सड़कें बंद हो चुकी है। आवाजाती की व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है। 162 ट्रांसफार्मर भी खराब हो गए है। बिजली की व्यवस्था में कुछ खास नहीं है। जो लोग घुमने आए हुए है उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। कई घंटों जाम में फसे रहने से लोग मायूस हैं।

70 लोगों को बचाया गया

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारी बर्फबारी ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। भारी बर्फबारी के कारण यहां पर फसे 70 लोगों को बचाया गया।

80 से ज्यादा लोगों का रेस्कूय 

जम्मू-कश्मीर के दो इलाकों में फसे 80 से ज्यादा लोगों का रेस्कूय किया गया। सिक्किम में भी बर्फबारी की वजह से कई सड़कें बंद पड़ी है।

Also Read: Haryana: ‘INDIA गठबंधन को तोड़ना चाहती है BJP’, AAP प्रदेश अध्यक्ष…

सड़के हुई बंद

बर्फबारी के कारण लाहौल-स्पीति में 269, चंबा में 58 और कुल्लु जिले में 21 सड़कें बुरी तरह प्रभावित हो रखी है। ये सभी सड़के बंद पड़ी है। सड़कें बंद होने की वजह से लोगों की आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को चंबा और कुल्लू पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ऊंचाई वाले स्थानों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम कार्यालय ने 24 से 29 फरवरी तक ऊंचाई वाले स्थानों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। 26 और 27 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।

Also Read: Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा पर करें इस पौराणिक व्रत कथा…

पुंछ से पहलगाम तक हिमपात

जम्मू-कश्मीर के पुंछ से पहलगाम तक हिमपात ने लोगों को परेशान कर रखा है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फीले तूफान और हिमस्खलन से पर्यटकों में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।

घूमने आए पर्यटकों की हालत ठीक नहीं है। अचानक आए बर्फीले तूफान से एक विदेशी पर्यटक की मौत भी हो गई थी। वहीं एक पर्यटक यहां पर घायल है।

भूस्खलन में मजदूर की मौत 

इतना ही नहीं जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भूस्खलन में एक निर्माण कंपनी के मजदूर की मौत भी हो गई थी। बता दें कि यहां के हालात बेकाबू हो रखें है।

Also Read:  Kuldevi Puja: नाराज तो नहीं आपके कुलदेवी-देवता? मनाने के लिए करें…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular