होम / Himachal Weather: शिमला में हुई आधे घंटे में 10 मिलीमिटर बरसात, जानिए क्या है 12 सितंबर तक का मौसम का पूर्वानुमान

Himachal Weather: शिमला में हुई आधे घंटे में 10 मिलीमिटर बरसात, जानिए क्या है 12 सितंबर तक का मौसम का पूर्वानुमान

• LAST UPDATED : September 7, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बुधवार को दोपहर बाद 3:30 बजे से 4:00 बजे तक बादल झमाझम बरसे। करीब 30 मिनट तक शहर में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। शाम के समय शहर में मौसम फिर साफ हो गया। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में दिनभर मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में 12 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।

बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.4, बिलासपुर में 36.1, चंबा में 34.9, सुंदरनगर-भुंतर में 34.4, मंडी में 34.3, कांगड़ा में 34.1, सोलन में 32.5, नाहन में 32.0, धर्मशाला में 31.0, मनाली में 27.5 और शिमला में 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

जून से सितंबर के बाच हुई 826 मिलीमीटर बारिश

एक से छह सितंबर के दौरान प्रदेश में सामान्य से 66 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई। सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई। इस अवधि में 34 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है, इस वर्ष इस दौरान मात्र 11 मिलीमीटर बारिश ही हुई। मानसून सीजन के दौरान अभी सामान्य से 28 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हुई है। 24 जून से 6 सितंबर तक प्रदेश में 826 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 648 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है।

इस बार के मानसून सीजन में अब तक गई 408 लोगों की जान 

इस मानसून सीजन में 24 जून से 5 सितंबर तक 408 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 147 की सड़कों हादसों में मौत हो गई। कुल 378 घायल हुए हैं। राज्य में 2556 घर ढह हो गए हैं। 10865 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 317 दुकानों व 5651 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान 8675.11 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 164 और अचानक बाढ़ की 72 घटनाएं सामने आई हैं।

यह भी पढ़े-  Kangra News: टांडा मार्ग से कट्टे, गोलियां तथा नशीली दवाइयां हुई बरामद, पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच शुरू

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox