होम / Himachal Weather: 6 साल बाद सबसे ज़्यादा तापमान, जानें कैसा रहेगा 28 नवंबर तक का मौसम

Himachal Weather: 6 साल बाद सबसे ज़्यादा तापमान, जानें कैसा रहेगा 28 नवंबर तक का मौसम

• LAST UPDATED : November 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के शिमला में बुधवार को 6 साल बाद नवंबर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक दर्ज हुआ है। इससे पहले साल 2017 में प्रदेश का अधिकतम तापमान 21.08 डिग्री पहुंचा था। साल 2018 से 2022 तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक ही दर्ज किया गया। वहीं शिमला में न्यूनतम तापमान में भी नाहन को छोड़ बाकि क्षेत्रों में बढ़ोतरी दिखाई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला का कहना है कि मैदानी जिलों में दिन में धूप खिलने से रात को वो गर्म हवाएं पहाड़ों की ओर रुख कर लेती है।

जिसके कारण शिमला का न्यूनतम तापमान मैदानी जिलों के मुकाबले ज्यादा है। हिमाचल में 26 नवंबर से मौसम बिगड़ने की उम्मीद है। अधिकांश क्षेत्रों में 28 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव की आशंका है। वहीं, मंगलवार को उच्च पर्वतीय क्षेत्र केलांग का न्यूनतम तापमान -2.7 तथा समदो में -1.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

न्यूनतम तापमान 

इन क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों बर्फबारी होने की वजह से सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ी गई है। जिसके चलते यहां का न्यूनतम तापमान अभी कम दर्ज हुआ है। बुधवार को शिमला सहित सभी क्षेत्रों में धूप खिली। बुधवार को मंडी में अधिकतम तापमान में 24.1, धर्मशाला में 24.0, सुंदरनगर में 24.4, कांगड़ा-भुंतर में 25.0, नाहन में 24.2, ऊना-चंबा में 25.4, सोलन में 22.7, शिमला में 21.0, मनाली में 17.5, कल्पा में 16.9, केलांग में 13.2 और कुकुमसेरी में 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान 

मंगलवार रात को मनाली में न्यूनतम तापमान 2.7, कल्पा में 2.2, भुंतर में 3.0, सुंदरनगर में 4.2, सोलन में 5.2, मंडी में 5.5, ऊना में 7.6, कांगड़ा में 8.6, धर्मशाला में 9.2 और शिमला में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नवंबर के महीने में अब तक हिमाचल में सामान्य से 10 प्रतिशत कम बरसात दर्ज कि गई है। एक से 22 नवंबर तक प्रदेश में 11 मिलीमीटर बारिश हुई, इस अवधि में 12.2 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है।

ये भी पढ़े- Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़,…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox