होम / Himachal Weather: हिमाचल के कई क्षेत्रों में 18 सितंबर तक मौसम खराब, मानसून में अभी तक 2611 घर ढहे

Himachal Weather: हिमाचल के कई क्षेत्रों में 18 सितंबर तक मौसम खराब, मानसून में अभी तक 2611 घर ढहे

• LAST UPDATED : September 13, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में कई क्षेत्रों में 18 सितंबर तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में मानसून फिलहाल कमजोर बना हुआ है।13 सितंबर को कुछ भागों में अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस मानसून सीजन में अब तक 11010 घरों को आंशिक नुकसान

इस मानसून सीजन में 24 जून से 12 सितंबर तक 428 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 158 की सड़कों हादसों में मौत हो गई। कुल 427 घायल हुए हैं। राज्य में 2611 घर पूरी तरह ढह हो गए हैं। 11010 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अतिरिक्त 318 दुकानों व 5897 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 8679.70 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 165 और अचानक बाढ़ की 72 घटनाएं सामने आई हैं।

न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 16.4, भुंतर 21.9, सुंदरनगर 22.5, धर्मशाला 20.2, कल्पा 12.6, ऊना 23.2, नाहन 23.1, केलांग 11.3, पालमपुर 18.5, सोलन 20.7, मनाली 17.4, कांगड़ा 22.6, मंडी 22.3, बिलासपुर 25.2, चंबा 23.1, डलहौजी 13.2, जुब्बड़हट्टी 20.0, कुफरी 15.3, कुकुमसेरी 11.7, नारकंडा 13.6, रिकांगपिओ 16.7, धौलाकुआं 26.0, बरठीं 24.0, मशोबरा 16.8, पांवटा साहिब 26.0, सराहन 17.0 और देहरा गोपीपुर में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अधिकतम तापमान

डलहौजी में अधिकतम तापमान 23.3, धर्मशाला 28.0, चंबा 33.3, केलांग 27.0, रिकांगपिओ 30.7, कांगड़ा 33.0, सेऊबाग 31.2, भुंतर 34.0, मंडी 32.6, सुंदरनगर 33.3, कल्पा 26.0, बिलासपुर 34.7, शिमला 24.8, सोलन 28.7 और धौलाकुआं में 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े- Monsoon Session: मानसून सत्र के दौरान पारित हो सकता है राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का प्रस्ताव

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox