होम / HP Weather: हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट

HP Weather: हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट

• LAST UPDATED : May 11, 2024

India News HP ( इंडिया न्यूज), HP Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज एकबार फिर बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के आठ जिलों में अंधड़ चलने और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी शिमला में शनिवार को झमाझम बारिश हुई, जबकि प्रदेश के अन्य कई हिस्सों में भी मौसम खराब बना हुआ है।

बिगड़ते मौसम की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चोटियों पर बर्फबारी की आशंका है।

येलो अलर्ट जारी
किन्नौर, लाहौल-स्पीति, हमीरपुर और ऊना जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को सभी 12 जिलों और सोमवार को पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट है।

लाहौल में बर्फबारी
शनिवार को लाहौल की चोटियों पर फाहे गिरे, जबकि निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी रहा। कुल्लू जिले में भी रुक-रुक कर बारिश होने से तापमान में गिरावट आई।

फसलों को नुकसान
काशापाट घाटी में ओलावृष्टि ने बागवानों को परेशान कर दिया है। सेब, नाशपाती, खुमानी और चुली की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

तापमान में गिरावट

शिमला में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 17 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। हालांकि, अभी के लिए किसानों और बागवानों को अपनी फसलों की सुरक्षा करनी होगी।

Also Read:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox