सिद्धार्थ-कियारा के बीच दूरी!

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने हाल ही में एक इवेंट में रैंप वॉक किया, लेकिन उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे एक्टर असहज हो गए।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ रैंप पर एक मॉडल भी थी, जो एक्टर के काफी करीब आने की कोशिश कर रही थी।

इससे सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​असहज हो गए, जो उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था।

फैंस को भी यह पसंद नहीं आया। साथ ही यूजर्स ने मजाक उड़ाना भी शुरू कर दिया।

इंस्टाग्राम पर एक फैन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के रैंप वॉक का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें मॉडल उनके साथ कोजी होती नजर आ रही हैं।

यह वीडियो शांतनु और निखिल के शो का है, जिसमें जीनत अमान और सबा आजाद भी मौजूद थीं।

यूजर्स इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। उनका कहना है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​का चेहरा उत्साह से चमक रहा है।