इन लोगों को नहीं पीना चाहिए गिलोय का पानी!

क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को गिलोय से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए या पीनी चाहिए।

जिन लोगों को ऑटो इम्यून डिजीज है, उन्हें गिलोय का जूस नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से लिवर को नुकसान पहुंच सकता है।

एक शोध में पाया गया है कि ऑटो इम्यूनिटी की स्थिति में गिलोय का जूस पीने से लिवर में टॉक्सिन्स बढ़ सकते हैं।

इसमें शरीर की प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता कोशिकाओं के बीच अंतर नहीं कर पाती। इससे सामान्य कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं।

गिलोय रोग प्रतिरोधक क्षमता को और बढ़ाता है, ऐसे में इसका सेवन फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।

अगर इसके कारण आपका लिवर खराब हो रहा है, तो इसके कुछ लक्षण दिखाई देते हैं।

इसमें पीलिया, पेट दर्द, सूजन, खुजली या जलन और गहरे पीले रंग का पेशाब आना जैसी समस्याएं शामिल हैं।

इसके बावजूद इन चीजों का सेवन किसी विशेषज्ञ की सलाह पर ही करें।