शादी के दो महीने बाद ये कहां गए सोनाक्षी-जहीर!

सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल से शादी की और जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया।

शादी के बाद न्यूली मैरिड कपल ड्रीम लाइफ जी रहा है। सोनाक्षी-जहीर की शादी को 2 महीने हो चुके हैं।

लेकिन दोनों का हनीमून पीरियड खत्म नहीं हो रहा है। सोनाक्षी और जहीर इन दिनों विदेश में अपना तीसरा हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं।

दोनों लगातार हनीमून से अपने खास पलों को शेयर कर रहे हैं। सोनाक्षी ने अब हनीमून से जहीर के साथ कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीरों में न्यूली मैरिड कपल एक-दूसरे के साथ रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं।

खूबसूरत वादियों के बीच सोनाक्षी अपने पति के साथ पोज दे रही हैं। दोनों का स्वैग और रोमांस देखने लायक है।

एक अन्य तस्वीर में सोनाक्षी-जहीर एक रेस्टोरेंट में लजीज खाने का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।

हालांकि, जहीर खाने की तस्वीरें क्लिक करने में व्यस्त हैं।