होम / Ram Rahim: राम रहीम को जेल से फिर मिला ब्रेक, 21 दिन की फरलो हुई मंजूर

Ram Rahim: राम रहीम को जेल से फिर मिला ब्रेक, 21 दिन की फरलो हुई मंजूर

• LAST UPDATED : November 20, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Ram Rahim: गुरमीत राम रहीम डेरा सच्चा सौदा प्रमुख एक बार फिर से जेल से बाहर आएगा, सजा काट रहे रोहतक जेल में राम रहीम की 21 दिन की फरलो मंजूर हो गई है, गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में हत्याओं और साध्वियों से रेप के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है, वो अगले हफ्ते तक एक बार फिर जेल से बाहर आ सकता है।

21 दिन की छुट्टी हुई मंजूर

यह 21 महीने में 8ठी छुट्टी है डेरा सच्चा प्रमुख की, इससे पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को 2 बार पैरोल मिल चुकी है, पैरोल खत्म होने के बाद उसने फरलो की अर्जी लगाई थी, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह फरलो के दौरान UP के बागपत स्थित अपने आश्रम में रहेगा, इस फैसले के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।

फरलो और पैरोल दोनो में फर्क?

फरलो का मतलब जेल से मिलने वाली छुट्‌टी से है, यह पारिवारिक, व्यक्तिगत और सामाजिक जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए दी जाती है, एक साल में कैदी 3 बार फरलो ले सकता है, लेकिन इसकी कुल अवधि 7 सप्ताह से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, ठोस कारणों की स्थिति में फरलो 120 दिन के लिए मंजूर की जा सकती है  यह भी जरूरी है कि कैदी ने इससे पहले 3 साल की सजा पूरी कर ली और जेल में उसका बर्ताव अच्छा हो। इसकी मंजूरी जेल विभाग के महानिदेशक देते हैं।

वहीं, पैरोल के लिए कारण बताना जरूरी होता है, यह जेल अधीक्षक की देखरेख में ही दी जाती है, इसके नियम सख्त होते हैं, महाराष्ट्र प्रिजन मैन्युअल के तहत सालभर में किसी कैदी को अधिकतम 90 दिन की पैरोल पर रिहा किया जा सकता है।

Read More: World Cup Final: वर्ल्ड कप का फइनल देखने पहुंचे थे ये…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox