होम / Ashok Tanwar: बीजेपी में शामिल हुए AAP के पूर्व नेता अशोक तंवर

Ashok Tanwar: बीजेपी में शामिल हुए AAP के पूर्व नेता अशोक तंवर

• LAST UPDATED : January 20, 2024

India News(इंडिया न्यूज), Ashok Tanwar: आज पूर्व सांसद और आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे चुके नेता अशोक तंवर दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ उनके कई समर्थक भी आज बीजेपी में शामिल हुए। कार्यक्रम के लिए दिल्ली में अशोक तंवर आवास पर करीब हजार से 1500 कार्यकर्ताओं और नेताओं के बैठने के लिए व्यवस्था की गई थी।

बीजेपी में शामिल हुए अशोक तंवर

इस हफ्ते की शुरुआत में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले अशोक तंवर आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। अशोक तंवर के साथ नीलोखेड़ी से गुरमेज गोदर, डबवाली से आप जिलाध्यक्ष दर्शन सरा, कुरुक्षेत्र से आपर जिलाध्यक्ष जोगिंद सिंह जोगनखेडा के अलावा सिरसा, फतेहाबाद टोहाना,नरवाना, कुरुक्षेत्र जिलों के समर्थक भाजपा में शामिल हुए।

400 का आंकड़ा मिलकर पार करेंगे

बीजेपी में शामिल होने के बाद अशोक तंवर ने बताया कि, सबका मानना था की जॉइनिंग दिल्ली में हो। हमारे सभी साथियों के साथ। अशोक तंवर ने आगे कहा कि अब बीजेपी में रह वह लोकसभा चुनाव में 400 का आंकड़ा पार करने के लिए अक साथ लड़ेंगे।

बीजेपी से प्रभावित थे अशोक तंवर

बीजेपी में शामिल होने पर अशोक तंवर ने कहा, 10 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश बदला है। बीजेपी सरकार एक टीम के रूप में जो काम हुआ है उससे मैं और मेरे साथी प्रभावित है। ये मेरे सौभाग्य की बात है की राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मेरी और मेरे साथियों की एंट्री हुई है। मैं एक साधारण परिवार से हूं। फ़ौजी किसान परिवार से।

सिरसा से लड़ सकते हैं चुनाव

इससे पहले अशोक तंवर पहले कांग्रेस में थे। उस वक्त वे हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। अशोक तंवर सिरसा के पूर्व सांसद भी रहें हैं आगामी आम चुनाव में उन्हें सिरसा से मैदान में उतारे जाने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-Tiger in Haryana: हरियाणा में बाघ अलर्ट, खुले आम मंडरा रहे…

Ram Mandir: भज्जी बोले, कोई जाए या ना जाए मैं अयोध्या…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox