होम / Lok Sabha Election 2024: AAP-कांग्रेस में हुआ सीटों का समझौता, देखिए किस राज्य में कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा

Lok Sabha Election 2024: AAP-कांग्रेस में हुआ सीटों का समझौता, देखिए किस राज्य में कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा

• LAST UPDATED : February 24, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),Lok Sabha Election 2024: राजनीति में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। जहां इसी कड़ी में लोकसभा चुनाव से पहले आखिरकार AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया। शनिवार दोनों दलों ने इसकी घोषण की थी। दिल्ली, गुजरात, हरियाणा और गोवा में ये दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

AAP-कांग्रेस में हुआ सीटों का समझौता

दिल्ली में आप पार्टी 7 लोकसभा सीटों में से 4 – पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली और पूर्वी दिल्ली पर चुनाव लड़ेगी और वहीं कांग्रेस चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेगी।

Also read: Snowfall: हिमाचल में बर्फबारी से हाहाकर! 356 सड़कें बंद, सिक्किम-अरुणाचल में…

कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने किया ये ऐलान

कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, गुजरात में कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आप पार्टी गुजरात की दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भरूच और भावनगर पर आप पार्टी लोकसभा की 2 सीटों पर चुनाव लडेगी।

 कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने क्या कहा?

लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में कांग्रेस और AAP के बीच सीट बंटवारे पर दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली का कहना है, “कांग्रेस उत्तर पूर्व, चांदनी चौक और उत्तर पश्चिम सीटों पर चुनाव लड़ेगी। AAP नई दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और पर चुनाव लड़ेगी।” पूर्वी दिल्ली। इंडिया अलायंस के एक हिस्से के रूप में, हमने पहले भी कहा था कि हम आलाकमान के आदेश का पालन करेंगे… आने वाले समय में हमें सकारात्मक परिणाम मिलेंगे…”

हरियाणा में एक सीट कुरुक्षेत्र AAP पार्टी के नाम

बता दें कि हरियाणा में एक सीट कुरुक्षेत्र AAP पार्टी के नाम आई है।कांग्रेस चंडीगढ़ सीट पर लड़ेगी। गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस ही चुनाव लड़ेगी। हालांकि 2014 और 2019 में हुए पिछले दो लोकसभा चुनावों में BJP 50 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर के साथ दिल्ली की सभी सीटों पर कब्जा किया था।

Also Read: Farmers Protest live Update : 29 फरवरी रुका किसानों का दिल्ली…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox