होम / Star Anise Benefits : क्या आप जानते हैं मसाले के साथ सेहत का खजाना भी है चक्र फूल, आयुर्वेदिक गुणों से है ये भरपूर

Star Anise Benefits : क्या आप जानते हैं मसाले के साथ सेहत का खजाना भी है चक्र फूल, आयुर्वेदिक गुणों से है ये भरपूर

• LAST UPDATED : May 2, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), Star Anise Benefits : किचन में कई तरह के मसाले मौजूद होते हैं, जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि, आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर भी होते हैं। वहीं जब गरम मसाले की बात होती है तो उसमें चक्र फूल का नाम भी आता है। जो मसाला तो है हि पर इसे औषधि भी माना जाता है भी माना जाता है। दरअसल इसमें बहुत चमत्कारिक गुण होते हैं, जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, विटामिन ए और सी होती है। जो हमारें शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी दुरुस्त रखते हैं। वहीं यह भारत में सिर्फ एक ही राज्य में उगता है। तो चलिए आपको बताते हैं इससे होने वाले फायदें।

स्टार एनिस से मिलते हैं ये बेनिफिट्स

एंटीऑक्सीडेंट से होता है भरपूर

दरअसल इसमें एक अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जिस वजह से ये हमें शरीर में होने वाली समास्यों से बचाता है। हालांकि इससे शरीर में कैंसर, हार्ट डिजीज और डायबिटीज जैसी बीमारियों का रिस्क कम हो जाता हैं।

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण

बता दें इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन कम करने के काम आता है। वहीं शरीर में गठिया और हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों को भी कम करने में काफी मदद देता है।

बेहतर बनाए आपके पाचन को

जैसे कि आप जानते है इसको पुराने टाइम से हि पाचन को दुरुस्त रखने के लिए इस्तेमाल करते है। वहीं ये ट फूलने, गैस, अपच जैसी समस्याओं में भी राहत देता है। हालांकि पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए इसका कार्मिनेटिव इफेक्ट बहुत काम आता है।

इम्यूनिटी मजबूत बनाए

यब आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है, क्योंकि ये विटामिन सी का एक अच्छा सोर्स होता है। वहीं इसको आपनी डाइट में शामिल करें ऐर आपने इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं।

दूर करता है सांस की समस्याएं को

बता दें खांसी और ब्रोंकाइटिस (अस्थमा) जैसी सांस से संबंधी समस्याओं को दूर करता है। क्येंकि इसमें एक्सपेक्टोरेंट गुण होते हैं, जो सांस की नली में बलगम को दूर करता है और उसे फिर खांसी की समस्या कम हो जाती है।

ये भी पढ़ें- Kiss Can Cause Several Disease: आपको भी हो सकती हैं Kiss करने से ये बीमारियां, तो जान लीजिए क्या होते हैं इनके लक्षण

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox