होम / Back Pain In Womens: इन कारणों से महिलाओं में होती हैं कमर दर्द की समस्या, जानें इनके बारे में

Back Pain In Womens: इन कारणों से महिलाओं में होती हैं कमर दर्द की समस्या, जानें इनके बारे में

• LAST UPDATED : May 27, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Back Pain In Womens: खराब लाइफस्टाइल  की वजह से सभी महिलाओं को कमर दर्द की परेशानी रहती है। जिस के कारण वो हमेशा परेशान रहती हैं। ज्यादातर ये समस्या हर महिलाओं में देखने को मिलती हैं। वैसे तो इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे असंतुलित खान पान, खराब जीवनशैली, प्रेगनेंसी, पीरियड्स और भी बहुत सी चीजें हो सकती हैं। तो चलिए बताते हैं आपको क्या हैं महिलाओं में कमर दर्द होने के कारण।

यह कारण हैं महिलाओं में कमर दर्द होने का

महिलाओं को एक वक्त के बाद मेनोपॉज से गुजरना पड़ता है, जो की एक नेचुरल प्रक्रिया है। वहीं इसके दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। हार्मोन चेंज होते हैं। दरअसल, महिलाएं जब मेनोपॉज की स्थिति में पहुंच जाती हैं, तो तब उन्हें कमर में दर्द होना शुरू हो जाता है। क्योंकि उस टाइम महिलाओं का एस्ट्रोजन लेवल काफी ज्यादा गिर जाता है, जिसके कारण उनकी हड्डियां कमजोर हो जाती है।

कमर में दर्द का सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल हैं। क्योंकि काम में बीजि रहने के कारण वो एक्सरसाइज नहीं करती, सही टाइम पर खाना नहीं खाती हैं और ज्यादा लंबे टाइम तक गलत पॉस्चर में बैठे रहने की वजह से कमर में दर्द रहता है।

महिलाओं को अक्सर उनकी प्रेगनेंसी के समय कमर में दर्द रहता हैं। इस दौरान कमर में दर्द रहने का कारण शरीर में बच्चे की वजह से होने वाला खिचाव होता है जिस कारण गर्भावस्था में कमर दर्द होने की समस्या बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें- Mandi: दिल्ली से मनाली घूमने आएं हुए दो युवकों से पुलिस ने 328 ग्राम चरस पकड़ी, आज करेंगे न्यायालय में पेश

 

 

 

 

SHARE
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox