होम / Himachal Pradesh: एक बार फिर हिमाचल सरकार आपदा के कारण लेगी 500 करोड़ का कर्ज, 15 सालो में चुकाएगे

Himachal Pradesh: एक बार फिर हिमाचल सरकार आपदा के कारण लेगी 500 करोड़ का कर्ज, 15 सालो में चुकाएगे

• LAST UPDATED : September 1, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal Pradesh: आपदा के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार फिर नया कर्ज लेने जा रही है। राज्य सरकार 500 करोड़ रुपए का नया कर्ज लेगी। इसे आगामी 15 वर्षों में चुकता किया जाएगा। यह ऋण प्रदेश में विकास कार्यों के नाम पर लिया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार की प्रतिभूतियों को गिरवी रखा जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक इन प्रतिभूतियों को 5 सितंबर को नीलाम करेगा। यह उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश पर वर्तमान में करीब 78 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। आर्थिक तंगहाली के बीच प्रदेश की स्थिति पहले से ही खराब चल रही है।

मानसून पड़ा महंगा, हिमाचल को हुआ 8657.80 करोड़ रुपए का नुकसान

उधर, मानसून सीजन में अब तक हिमाचल प्रदेश को 8657.80 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग को सबसे ज्यादा 2932.94 करोड़ रुपए नुकसान का आकलन किया जा चुका है। बाढ़ से प्रदेश में 2527 मकान ढह गए, जबकि 10799 क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं 5607 गोशालाएं और 314 दुकानें ढही हैं।

यह भी पढ़े- Digital Library: 60 लाख से बनेगा हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर में डिजिटल पुस्तकालय, बैठक का फैसला जारी

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox