होम / Dhanteras 2023: आज है धनतेरस का शुभ पर्व, जानें पूूजा के मंत्र, सामग्री तथा शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2023: आज है धनतेरस का शुभ पर्व, जानें पूूजा के मंत्र, सामग्री तथा शुभ मुहूर्त

• LAST UPDATED : November 10, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Dhanteras 2023: आज 10 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस का शुभ पर्व है। आज के दिन 3 शुभ संयोग, हस्त नक्षत्र और प्रीति योग है। इसी के साथ आज सोने और पीतल की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है।

धनतेरस 2023 के शुभ मुहूर्त

धनतेरस का शुभारंभ: आज, दोपहर 12:35 बजे
धनतेरस का समापन: कल, दोपहर 01:57 बजे
हस्त नक्षत्र: प्रात:काल से लेकर रात 12:08 बजे तक
प्रीति योग: शाम 05:06 बजे से कल 04:59 बजे तक
धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 05:47 बजे से लेकर शाम 07:47 बजे तक
सोना खरीदने का सही समय: दोपहर 12:35 बजे से कल सुबह 06:40 तक

धनतेरस 2023 पूजा सामग्री

माता लक्ष्मी और कुबेर की नई मूर्ति या तस्वीर, कमल और लाल गुलाब, नए वस्त्र, कमलगट्टा, हल्दी, फूलों की माला, गंगाजल, साबुत धनिया, दूर्वा, कुश, पंच मेवा, सप्तमृत्तिका, सप्तधान्य, लकड़ी की चौकी, अक्षत्, रोली, सिंदूर, दही, दूध, फल, शहद, शक्कर, शुद्ध घी, सुपारी, पान का पत्ता, पंच पल्लव, नैवेद्य, मिठाई, गुलाल, कपूर, रुई की बत्ती, धूप, गंध, दीपक, यज्ञोपवीत, कुमकुम, इलायची, लौंग, चांदी या सोने का सिक्का, नारियल, बहीखाता, रक्षासूत्र, इत्र, कुश का आसन इत्यादि।

धनतेरस पूजा मंत्र

लक्ष्मी पूजा मंत्र:

ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:॥

कुबेर पूजा मंत्र:

ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥

ये भी पढ़े- Dhanteras 2023: धनतेरस पर बर्तन खरीदना क्यों है इतना शुभ, जानें…

SHARE
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox