होम / Shocking: हैरान कर देने वाली खबर आई सामने, पृथ्वी के लिए खजाना साबित हुआ यह पत्थर

Shocking: हैरान कर देने वाली खबर आई सामने, पृथ्वी के लिए खजाना साबित हुआ यह पत्थर

• LAST UPDATED : November 27, 2023

India News ( इंडिया न्यूज ) Shocking: अंतरिक्ष के बारे में अभी भी इंसानों के अंदर कम जानकारी है। वहां कई ऐसी चीज मौजूद हैं जिसके बारे में कोई भी व्यक्ति कल्पना भी नही कर सकता। ऐसा ही कुछ वाक्या पेश आया है ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के रहने वाले डेविड होल के साथ। दरअसल जब वो अपना मेटल डिटेक्टर लेकर वहां के मैरीबोरो रिजनल पार्क में प्राचीन वस्तुओं और खनिजों की खोज कर रहे थे तभी उन्हें मिट्टी के नीचे दबा एक लाल रंग का पत्थर मिला। जिसके भीतर पीले रंग के तत्व मौजूद थे, उन्होंने इसे सोना समझा और इसे उठाकर घर ले आए। लेकिन कुछ की समय बाद उन्हें मालूम चला कि वो सोना नही हल्कि कुछ और ही है।

क्या है इस पत्थर की असलीयत

जानकारी के मुताबिक डेविड जब इस पत्थर को अपने घर लेकर आए तो इन्होंने उसे काटने की काफी कोशिश की, लेकिन वो हर बार नाकाम रहे। पत्थर इतना मजबूत था कि वह इसमें छेटा सा कट भी नही कर पाए। उन्होंने इस पत्थर को जलाने के साथ तेजाब तक डाला, लेकिन इसका कोई भी असर उस पत्थर पर नही हुआ। इसी बीच डेविड इस पत्थर को कई वर्षों तक तोड़ने में नाकाम रहे तो उन्होंने इस पत्थर को म्यूजियम को दे दिया।

पत्थर की हुई जांच

डेविड ने जब इस पत्थर को म्यूजिम को दे दिया तो वहां उसकी जांच की गई। जांच के जौरान जो असलियत इस पत्थर की आई उसने सबके होश उड़ा दिए। दरअसल ये मामूली पत्थर नही था बल्कि अंतरिक्ष से आया एक उल्कापिंड था। जिसकी उम्र करीब 460 साल पुरानी बताई गई। इसके बाद भी इस पत्थर के कई सच सामने आए, जिसमें ये भी सामने आया कि इस पत्थर में जो धातुएं मौजूद हैं वो पृथ्वी पर पाई ही नही जाती।

Also Read: Coffee: सही समय पर पिए कॉफी, वरना कर सकता है ये…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox