होम / Himachal News:राजीव बिंदल ने हिमाचल सरकार पर जमकर साधा निशाना, कांग्रेस के नेता देश के पुनर्विभाजन की लड़ाई लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास की लड़ाई लड़ रहे हैं

Himachal News:राजीव बिंदल ने हिमाचल सरकार पर जमकर साधा निशाना, कांग्रेस के नेता देश के पुनर्विभाजन की लड़ाई लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास की लड़ाई लड़ रहे हैं

• LAST UPDATED : May 13, 2024

India News Himachal (इंडिया न्यूज),Himachal News:भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंच बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास की लड़ाई लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस के नेता देश के पुनर्विभाजन की लड़ाई लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के अंदर कांग्रेस ने इंडी गठबंधन के रूप में ऐसी पार्टियों से समझौता किया है जो लगातार देश विरोधी जैसे कार्यों के लगी हुई हैं।

बिंदल ने कहा की कांग्रेस पार्टी और इससे जुड़ी हुई अन्य पार्टीयों के लोग कर रहे  है की पाकिस्तान से दोस्ती कर लो पाकिस्तान के पास एटबम है। कांग्रेस पार्टी लगातार पाकिस्तान के नाम से डराती और धमकाती रहती है।

राहुल को पाकिस्तान से आशीर्वाद

राजीव बिंदल ने कहा कि राहुल गांधी को पाकिस्तान से बार-बार जीत का आशीर्वाद आता है, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य निश्चित रूप से भारत को शक्तिशाली ताकतवर राष्ट्र बनाना है। यदि दुश्मन आंख उठा करके देखता है तो उसके घर में घुसकर मारने की तैयारी करना हैं।

बिंदल ने कहा की अब से 10 साल पहले आये दिन बॉम बॉलस्ट होते थे। आये दिन लोगो के मारे जानें की घटनायें हर दिन सामने आती थी। कहीं ना कहीं सुरंग होने का भी पता चलता था। लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद सुरक्षा की सीमा एक दम से बदल चुकी है।

पहले आये दिन पत्थरबाजी की घटनायें सामने आती रहती थी। अब यह घटनायें समाप्त होने की ओर अग्रसर है। पहले पाकिस्तान दूसरे देशो में जाकर भारत की बुराईयां करता था। लेकिन अब पाकिस्तान की बोलती बंद हो गयी है। प्रधानमंत्री ने देश को इतना मजबूत बना दिया है की अब भारत अस्त्र-शस्त्र खरीदता ही नही बल्कि बेचता भी है। उन्होंने कहा कि अब तो चीन के साथ हमारा सीधा-सीधा मुकाबला होने वाला है और यह सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण हुआ हैं। देश और प्रदेश की जनता भारत की सुरक्षा को सर्वोपरि मानती है। यदि देश सुरक्षित है तो हम और आप सुरक्षित हैं। यह मानकर देश और प्रदेश की जनता ने तय किया है कि हमें प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना हैं।

राजीव बिंदल

राजीव बिंदल हिमाचल प्रदेश भाजप के अध्यक्ष हैं । वह हिमाचल प्रदेश विधान सभा के पांच बार सदस्य रहे हैं और हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष रहे हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं बिंदल  हिमाचल प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री थे।

यह भी पढ़ें-

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox